विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोना की बेस्ट फ्रेंड ने गाया था Sridevi का दर्दभरा गाना, सीढ़ियों पर बैठकर खूब रोई थीं बोनी कपूर की पहली पत्नी

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:15 PM (IST)

जसपिंदर नरूला ने खुलासा किया कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर, श्रीदेवी के 29 साल पहले आए गाने को सुनकर बहुत रोई थीं।

श्रीदेवी का गाना सुनकर खूब रोई थीं मोना कपूर/ फोटो- यूट्यूब

श्रीदेवी का गाना सुनकर खूब रोई थीं मोना कपूर/ फोटो- यूट्यूब

HighLights

  1. श्रीदेवी का गाना सुनकर खूब रोई थीं मोना कपूर 

  2. अंदर उनकी बेस्ट फ्रेंड गा रही थी गाना 

  3. सिंगर जसपिंदर नरूला ने बयां किया मोना का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे पर कभी-कभी कुछ ऐसी सिचुएशन दिखा दी जाती हैं, जो इत्तेफाक से किसी की रियल लाइफ में घटित हो रही होती हैं। कई साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की जिंदगी में।

मोना कपूर की खास दोस्त और सिंगर जसपिंदर नरूला ने उस पुराने किस्से का जिक्र किया, जब स्टूडियों में वो दर्द से भरा गीत रिकॉर्ड कर रही थीं और बाहर सीढ़ियों पर बैठीं अर्जुन की मां के आंसू नहीं रुक रहे थे। कौन सा था श्रीदेवी का वो कल्ट गाना, जिसे सुनकर टूट गई थीं बोनी कपूर की पहली पत्नी, चलिए बताते हैं।

सीढ़ियों पर बैठकर क्यों रो रही थीं मोना कपूर?

बॉलीवुड तहलका नाम के यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए जसपिंदर नरूला ने मोना कपूर के दर्द को बयां किया। जब सिंगर से ये पूछा गया कि जुदाई का आपने जब 'मुझे एक पल चैन न आए' गाना गाया था, तो आपको उसके बारे में क्या ब्रीफ मिला था? जिस पर जसपिंदर ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे बताया गया था कि ये श्रीदेवी पर पिक्चराइज है गाना। उसकी सिचुएशन बताई मुझे कि कैसे उनकी पहली पत्नी उनकी दूसरी शादी करवा देती हैं। वह उन्हें पैसे में बेच देती हैं, क्योंकि उन्हें अमीर बनना है।"

जसपिंदर नरूला ने आगे कहा, "मैंने बहुत ही मुश्किल से मुझे एक पल चैन न आए गाना गाया था। मेरी श्रीदेवी से 2-3 बार मुलाकात हुई, लेकिन उस दौरान मैं मोना कपूर के बहुत ही क्लोज थी। मोना ने मुझे पूरी सिचुएशन बताई की जब मैं अदर स्टूडियों में गा रही थी तो क्या हुआ था।"

Jaspinder Narula talked about her best friend Mona Kapoor who cried after learning Boney and Sridevi's affair during recording of Judaai (1997)
by u/Beginning-Passion676 in BollyBlindsNGossip

'कहीं घर टूट रहा था'- जसपिंदर नरूला

जसपिंदर नरूला ने मोना कपूर को याद करते हुए बिना नाम लिए कहा, "किसी का घर बन रहा था, तो किसी का टूट रहा था। मोना ने मुझसे कहा कि तुम अंदर गाना गा रही थी और मैं सनी सुपर साउंड की सीढ़ियों के बाहर बैठकर फूट-फूटकर रो रही थी। जब ये गाना रिकॉर्ड हो रहा था, उसी समय उन्हें श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर के बारे में पता चला था।"

अपनी करीबी दोस्त को याद करते हुए जसपिंदर नरूला की आंखें भी नम हो गईं। आपको बता दें कि नो एंट्री और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, जिससे उनके बेटे अर्जुन कपूर हैं और बेटी अंशुला कपूर हैं। साल 1996 में उन्होंने मोना से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी की थी। अर्जुन कपूर की मां मोना का साल 2012 में कैंसर की वजह से निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की 'चुलबुली' अदाओं का जादू, आनंद बख्शी के बोल; 37 साल पुराना गाना जिसने लड़कियों को बनाया 'चांदनी'

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, Navika Kotia ने डिलीट की इंगेजमेंट की सारी फोटोज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।