Sridevi के निधन के बाद Janhvi Kapoor का सहारा बने थे शिखर, लंदन में पढ़ाई छोड़ मुंबई आ गए थे 'ब्वॉयफ्रेंड'
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने खुलासा किया है कि श्रीदेवी के निधन के बाद किस तरह शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) उनका सहारा बने थे।

मां के निधन के बाद शिखर थे जाह्नवी का सहारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
जाह्नवी कपूर के सपोर्ट सिस्टम बने थे शिखर
श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी के लिए शिखर ने छोड़ दी थी पढ़ाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 24 फरवरी 2018, वो दिन था जिसने कपूर खानदान को हिलाकर रख दिया था। इस दिन बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का अचानर निधन हो गया था। एक्ट्रेस के निधन से उनकी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बुरी तरह टूट गई थीं।
जाह्नवी कपूर को अपनी मां के निधन की खबर मिली , तब वह बिखर गई थीं। उस वक्त शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) उनका सहारा बने थे जो अब उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। वह अपने सेमेस्टर से छुट्टी लेकर मुंबई आ गए थे। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट भी नहीं कर रहे थे।
शिखर ने जाह्नवी के लिए सेमेस्टर से लिया था ब्रेक
जाह्नवी कपूर इस बारे में करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 9 के अपकमिंग एपिसोड में बताएंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बताया-
मुझे लगता है कि वह लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने लगभग आधे सेमेस्टर की छुट्टी ले ली थी। वह मुंबई आए और तब अपने पिता के साथ शहर में रहता था। मुझे काफी बाद में पता चला कि वह एक महीने के लिए जुहू में अपने दोस्त के घर रहने चले गए थे। ऐसा नहीं है कि मैं उनसे रोज मिलती थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उनका सोचना था, 'नहीं अगर उन्हें मेरी जरूरत पड़े, तो मैं बस आस-पास ही रहना चाहता हूं'।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़या एक एंटरप्रेन्योर और प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। उनके पिता संजय पहाड़िया भी एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टर हैं। बात करें शिखर और जाह्नवी के रिलेशनशिप की तो दोनों टीनएज से एक-दूसरे क जानते हैं। एक बार जाह्नवी ने बताया था कि शिखर उनकी जिंदगी में तब से हैं, जब वह 15 या 16 साल की थीं। फिलहाल, दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा बात नहीं की, लेकिन दोनों का साथ में पार्टी-इवेंट में दिखना और एक्ट्रेस का Shikhu नाम का पेंडेंट पहनना उनके रिलेशन को बयां करता है।
यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के AI-मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो पर भड़के Jr NTR, कहा- 'किसी को नहीं बख्शूंगा...'
यह भी पढ़ें- 'राका' के लिए गुडलक साबित हुई Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी? अल्लू अर्जुन की फिल्म से सामने आया बड़ा अपडेट
