Janhvi Kapoor के AI-मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो पर भड़के Jr NTR, कहा- 'किसी को नहीं बख्शूंगा...'
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के 'चुट्टामल्ले' गाने का एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने अपना गुस्सा निकाला है।

जाह्नवी कपूर का मॉर्फ्ड वीडियो देख भड़के जूनियर एनटीआर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मॉर्फ्ड वीडियो 2024 में आई फिल्म देवरा के गाने 'चुट्टामल्ले' को लेकर बनाया गया है।
जाह्नवी कपूर के मॉर्फ्ड वीडियो पर अब उनके को-स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने गुस्सा निकाला है। साथ ही लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी जाह्नवी कपूर का ये वीडियो बनाया है, वो उन्हें बख्शेंगे नहीं।
जाह्नवी के वीडियो पर भड़के जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा-
घिनौना, बीमार मानसिकता वाला और बेशर्म... एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां 'मातृदेवो भव' सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं।
वीडियो बनाने वाले के खिलाफ लेंगे एक्शन
जूनियर एनटीआर ने आगे लिखा, "AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज इतनी शर्मनाक है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो के पीछे जो घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को भी नहीं बख्शूंगा। इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा।"
Disgusting, Sick and Shameless.
— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
In a land that worships women as mothers and goddesses, where "Matrudevo Bhava" is not just a phrase but a part of our culture, some people have fallen so low that they are using AI to disrespect a woman in the most degrading way possible. Using…
भारत सरकार से की गुजारिश
जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वे ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और ना ही उन पर कोई प्रतिक्रिया दें। उन्होंने यह भी कहा, "आज यह किसी और के साथ हो रहा है। कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है। यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वे सख्त कदम उठाएं और AI के दुरुपयोग के खिलाफ कड़े नियम बनाएं।"
यह भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर की तस्वीर-नाम के गलत इस्तेमाल पर दिल्ली HC सख्त, कहा- 6884 URL पर एक साथ नहीं हो सकती कार्रवाई
