विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खो जाए तो शिखर को...'Janhvi Kapoor के नाइट सूट में ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा क्यूट कैप्शन, फैंस हुए एक्साइटेड

Published: Sat, 20 Jun 2026 10:01 PM (IST)

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है, जब जाह्नवी के नाइटसूट पर लिखा एक प्यारा कैप्शन वायरल हो गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कई इवेंट्स में साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब अपने एक शानदार वीडियो की वजह से यह कपल फिर से सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है।

फैंस को पसंद आया कैप्शन

अब, बॉलीवुड इंटरैक्शन नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने जाह्नवी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक नाइटसूट पहना है और उस पर एक मजेदार कैप्शन लिखा है। नाइटसूट पर लिखा है, "अगर खो जाऊं, तो कृपया शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें।" यह तस्वीर वायरल हो गई है और लोग जाह्नवी के नाइटसूट पर लिखे कैप्शन को बहुत पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 5 साल बाद हॉरर थ्रिलर में Janhvi Kapoor की होगी वापसी, डरावनी फिल्मों के डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

इस पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक ने लिखा,"कितना प्यारा है।" वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम यूर ने लिखा, "ये सेलिब्रिटी बहुत अजीब हरकतें करते हैं... कितना ज्यादा PR करते हैं।"

साल 2018 में हुआ था ब्रेकअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी और शिखर ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। लेकिन 2018 में एक्ट्रेस के डेब्यू के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में 2023 में उनके रिश्ते की खबरें फिर से आने लगीं और दोनों को कई बार साथ देखा गया। जाह्नवी ने कई बार बातचीत में अपने रिश्ते की ओर इशारा भी किया है और बताया कि वो शिखर को प्यार से 'शिखू' बुलाती हैं।

इसके बाद इस तरह की भी खबरें आईं कि कपल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि,जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इनका खंडन किया। जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म पद्दी की वजह से भी काफी चर्चा में रही थीं।

यह भी पढ़ें- Orry ने ध्रुव राठी को कहा 'एंटी-नेशनल', बोले- उसने मेरी फोटो का इस्तेमाल...