Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायक आदित्य नारायण सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार, मिली जमानत

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 13 Mar 2018 10:17 AM (IST)

    अभिनेता-गायक आदित्य नारायण को सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें जमानत मिल चुकी है।

    गायक आदित्य नारायण सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार, मिली जमानत

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के बेटे और अभिनेता-गायक आदित्य नारायण को मुंबई पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई। आदित्य को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और अॉटोरिक्शा को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायक आदित्य नारायण पर अॉटोरिक्शा को टक्कर मारने का आरोप है, जिसके बाद उन्हें वर्सोवा पुलिस ने एक्सीडेंट के केस में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि, अॉटोरिक्शा में सवार एक महिला (उम्र 32) और ड्राइवर (उम्र 64) टक्कर के बाद घायल हो गए थे। इसके बाद आदित्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के सामने हुई। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो आदित्य खुद महिला और ड्राइवर को अस्पताल लेकर गए थे। हालांकि आदित्य को 10 हजार रूपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। 

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों धड़क की शूटिंग लोकेशन पर करण जौहर ने लगाया फोन पर बैन

     

     

     

     

    आपको बता दें कि, अॉटोरिक्शा और आदित्य का कार की तस्वीर सामने आ गई है। एएनआई ने ट्विटर के माध्यम से इन्हें शेयर किया है और साथ ही इस पूरे केस के बारे में भी जानकारी दी है। 

    बता दें कि, इससे पहले भी आदित्य गलत कारणों से सुर्खियों में आए थे। पिछले साल वे एक एयरलाइंस के कर्मचारी से भिड़ गए थे। यह मामला रायपुर का था। 2011 में भी वे एक लड़की को भद्दे कमेंट्स करने को लेकर खबरों में आए थे। 

    यह भी पढ़ें: Box Office: हेट स्टोरी 4 ने पहले वीकेंड में इतने करोड़ की कमाई कर ली