विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हीरोइन बनने के लिए की भूख हड़ताल, 'महाराजा' के साथ रहा अफेयर; हमेशा क्यों सफेद कपड़े पहनती हैं Simi Garewal?

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:00 PM (IST)

इंग्लैंड से भारत आईं दिग्गज एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने 1962 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

'द लेडी इन वाइफ' कही जाने वालीं सिमी गरेवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

'द लेडी इन वाइफ' कही जाने वालीं सिमी गरेवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. इंग्लैंड से मुंबई एक्ट्रेस बनने आई थीं सिमी गरेवाल

  2. सिमी गरेवाल पहनती थीं सिर्फ सफेद कपड़े

  3. महाराजा संग सीरियस रिलेशनशिप में थीं सिमी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अक्टूबर 1947 को ब्रिटेन में जन्मीं 'द लेडी इन व्हाइट' उर्फ सिमी गरेवाल (Simi Garewal) की इंग्लिश इतनी अच्छी थी कि 'टार्जन गोज टू इंडिया' (अंग्रेजी फिल्म) के निर्माताओं ने उन्हें एक रोल ऑफर किया। 1962 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

पहली ही फिल्म ने सिमी गरेवाल की किस्मत चमका दी। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्म मिलीं। उन्होंने राज की बात, सन ऑफ इंडिया, दो बदन, साथी, मेरी नाम जोकर, अंदाज, सीमा, सिद्धार्थ, नमक हराम जैसी फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में मुकाम हासिल किया।

मगर उनके लिए फिल्मों में आना आसान नहीं था। शायद ही आपको पता हो कि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आने के लिए भूख हड़ताल करना पड़ा था।

फिल्मों के लिए सिमी ने की थी भूख हड़ताल

सिमी गरेवाल को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है, लेकिन उनके माता-पिता उनकी एक्टिंग के खिलाफ थे। एक बार उन्होंने बताया था कि वह शूटिंग सेट देखने के लिए ट्विकेनहम स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थीं। बाद में बॉलीवुड में काम करने के लिए अपने माता-पिता को मनाने के लिए, उन्होंने भूख हड़ताल भी की थी। तब जाकर उनके माता-पिता राजी हुए थे।

Simi garewal movie

न्यूड सीन्स से मचाई थी सनसनी

सिमी गरेवाल फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स के लिए भी मशहूर हुईं। मगर उनका एक फिल्मी सीन विवादों में छा गया था। उन्होंने 1972 में कोलंबिया पिक्चर्स की फिल्म 'सिद्धार्थ' में शशि कपूर के साथ काम किया था। यह फिल्म हरमन हेस्से के उपन्यास पर आधारित एक अंग्रेजी भाषा की फिल्म थी। इस फिल्म में सिमी ने एक न्यूड सीन दिया था, जिस पर भारत में काफी विवाद हुआ। हालांकि, सेंसर बोर्ड में कई सीन्स को काटे जाने के बाद इसे रिलीज किया गया था।

क्यों सिर्फ व्हाइट कपड़े पहनती हैं सिमी गरेवाल?

सिमी गरेवाल की खास बात यह भी है कि वह हमेशा व्हाइट कपड़े पहनती हैं जिसकी वजह से उन्हें 'द लेडी इन व्हाइट' भी कहा जाता है। एक बार बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने व्हाइट पहनने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था-

मुझे व्हाइट कलर बहुत पसंद है। बचपन से ही पार्टी के लिए मेरी फेवरेट ड्रेस हमेशा व्हाइट कलर की होती थी। व्हाइट कपड़े पहनकर मुझे खुशी मिलती है। अगर मुझे किसी दूसरे कलर के डिजाइन पसंद आ भी जाएं, तो मैं उन्हें खरीद तो लेती हूं लेकिन वे मेरी अलमारी में ही रखे रह जाते हैं और कभी पहने नहीं जाते।

simi garewal

महाराजा संग रहा था सिमी का अफेयर

सिमी गरेवाल अपनी निजी जिंदगी के लिए भी काफी चर्चा में रही हैं। वह इंडियन क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि, शर्मिला टैगोर के साथ रिलेशनशिप से पहले मंसूर का सिमी से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद सिमी का नाम पाकिस्तानी नेता सलमान तसीर से भी जुड़ा।

मगर क्या आपको पता है कि सिमी गरेवाल का पहला रिलेनशिप किसके साथ था? उन्होंने महज 17 साल की उम्र में जामनगर के महाराजा शत्रुसल्यसिंहजी जडेजा को डेट किया था। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। शत्रुसल्यसिंहजी इंग्लैंड में सिमी के पड़ोसी थे।

1970 में सिमी गरेवाल ने रवि मोहन से शादी की, लेकिन 9 साल बाद उनका तलाक हो गया। 78 साल की सिमी गरेवाल इन दिनों फिल्मों से दूर हैं।

यह भी पढ़ें- Simi Garewal के झाड़ियों में कपड़े बदलने वाले सीन पर मचा था बवाल, ऋषि कपूर की बोल्ड टीचर बन उड़ाए थे होश

यह भी पढ़ें- Cannes 2025 में पहुंचीं Sharmila Tagore ने सादगी से जीता दिल, Simi Garewal ने अपनाया अपना सिग्नेचर लुक