Move to Jagran APP

72 की उम्र में भी स्टाइलिश दिखती हैं राजकपूर की ये हीरोइन, अंबानी वेडिंग पार्टी में पहुंची, Photos

Akash Ambani Shloka Mehta Wedding कर्ज़ के अलावा द बर्निग ट्रेन में भी सिमी ग्रेवाल बहुत खूबसूरत लगती हैं। ये फ़िल्म भी काफी हिट हुई थी! बता दें कि द लेडी इन व्हाइट कहा जाता है।

By Hirendra JEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 09:09 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 06:57 AM (IST)
72 की उम्र में भी स्टाइलिश दिखती हैं राजकपूर की ये हीरोइन, अंबानी वेडिंग पार्टी में पहुंची, Photos
72 की उम्र में भी स्टाइलिश दिखती हैं राजकपूर की ये हीरोइन, अंबानी वेडिंग पार्टी में पहुंची, Photos

मुंबई। मुकेश अंबानी Mukesh Ambani के बेटे आकाश अंबानी Akash Ambani और श्लोका मेहता Shloka Mehta की शादी का जश्न जारी है। Akash Ambani Shloka Mehta Wedding शनिवार को शादी के बाद रविवार को भी एक विशेष पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड से कई स्टार्स मौजूद रहे। अभिनेत्री और चर्चित टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल Simi Garewal की मौजूदगी भी ख़ास रही। उन्हें आपने राजकपूर की चर्चित फ़िल्म मेरा नाम जोकर में भी देखा होगा! 

prime article banner

बहरहाल, अंबानी परिवार की वेडिंग पार्टी में अक्षय कुमार से लेकर बच्चन परिवार और शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा आदि कई बड़े स्टार्स मौजूद रहे। लेकिन, इन सबके बीच सिमी ग्रेवाल ने भी अपने लुक और स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं वो आज भी बेहद चार्मिंग नज़र आ रही हैं और उन्हें देखकर आप बिल्कुल नहीं अनुमान लगा सकते कि उनकी उम्र 72 साल की हो गयी है। इस आउटफिट में भी वो बेहद चार्मिंग लग रही हैं। 

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर तो इस नेता के बेटे संग दिशा पटानी की आउटिंग, देखें तस्वीरें

बता दें कि सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर, 1947 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता जी एस ग्रेवाल आर्मी में ब्रिगेडियर थे। सिमी का बचपन इंग्लैण्ड में बीता इंग्लैण्ड में बचपन बिताने के बाद सिमी ग्रेवाल भारत वापस आ गईं। 15 साल की उम्र में फ़िल्मों में काम करने का सपना लेकर मुंबई आई सिमी ग्रेवाल का करियर यादगार रहा है।

सिमी ग्रेवाल को लोग उनकी फ़िल्मों से ज्यादा उनके टॉक शो 'रेनदे विद सिमी' Rendezvous with Simi Garewal से जानते हैं! इस शो का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो में हर बार सिमी किसी न किसी बड़ी हस्ती से रू-ब-रू होती थीं। यह टॉक शो इमोशन का ओवरडोज़ हुआ करता था। दरअसल, सिमी आये हुए मेहमान सितारों की ज़िंदगी के उन पहलुओं पर बात करने के लिए जानी जाती हैं जिनसे मेहमान स्टार भावुक हो जाया करते थे और उनकी आंखें छलक उठती थीं। बहरहाल, आप देख सकते हैं आज भी वो कितनी प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं! 

साल 1970 में राज कपूर की बहुचर्चित फ़िल्म 'मेरा नाम जोकर' में सिमी ग्रेवाल का किरदार कौन भूल सकता है? उन्हें उस फ़िल्म में दिए गए कुछ हॉट दृश्यों के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी! साल 1980 में आई सुभाष घई की फ़िल्म 'कर्ज' ने बॉलीवुड में धमाका कर दिया। इस फ़िल्म का संगीत और ऋषि कपूर की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए। फ़िल्म में टीना मुनिम और सिमी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में थीं।

छोटे पर्दे पर भी सिमी बेहद सक्रिय रही हैं। सिमी ग्रेवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री इंडियाज राजीव को तीन पार्ट में टीवी पर प्रदर्शित किया। लीजेंड राज कपूर पर भी सिमी ने डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाईं थी। साल 1972 में आई फ़िल्म 'सिद्धार्थ' ने सिमी की तस्वीर ही बदल दी। इस फ़िल्म में उन्होंने सेमी न्यूड होकर लोगों को चौंका दिया। फ़िल्म में उन्होंने बहुत ही बोल्ड अंदाज़ अपनाया। 'द बर्निग ट्रेन' में भी सिमी ग्रेवाल बहुत खूबसूरत लगती हैं। ये फ़िल्म भी काफी हिट हुई थी! बता दें कि 'द लेडी इन व्हाइट' कहा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.