सिद्धू मूसेवाला के आखिरी गाने से रेवेन्यू का एक हिस्सा दिया जायेगा इनको, जानें कब और कहां होगा रिलीज
पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। बीती अप्रैल में दिन दहाड़े कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला का बीती अप्रैल में दिन दहाड़े कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर हर कोई सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भावुक हो रहा था। अभी तक सिद्धू मूसेवाला के फैंस इस गम से उबर नहीं पा रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि सिंगर के निधन के बाद संगीत जगत के सितारों ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। वहीं सिंगर के चाहने वाले उनके आखिरी गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज हो रहा है सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना।
जानें कब रिलीज हो रहा है आखिरी गाना
सिद्धू मूसेवाला के आखिरी गाने के रिलीज होने की खबरें उनके निधन के बाद से लगातार सामने आ रही थीं। वहीं अब ये गाना जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस बात की जानकारी बाॅलीवुड के फेमस सिंगर सलीम मर्चेंट ने दी है। सलीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि सिद्धू मूसेवाला का गाना वो जल्द ही रिलीज करने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
View this post on Instagram
इस सिंगर संग सूट हुआ था गाना
सिंगर सलीम मर्चेंट ने इस बात की जानकारी भी दी कि सिद्धू मूसेवाला ने किसके साथ अपना आखिरी गाना शूट किया। उन्होंने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने सिंगर अफसाना खान के साथ आखिरी गाना शूट किया था। उनके इस आखिरी गाने का नाम श्जानदी वारश् है। उन्होंने कहा, ‘बहुत लोग अक्सर मुझसे ये सवाल पूछते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो आपने गाना किया थाए वह कब रिलीज होने वाला हैघ् तो अब वह समय आ गया है। ये गाना हमने पिछले साल जुलाई 2021 में रिकॉर्ड किया था चंडीगढ़ में। मेरी अफसाना खान से मुलाकात हुई पिछले साल और उसने मुझे सिद्धू से मिलाया था।'
रेवेन्यू का एक हिस्सा उनके पैरेंट्स को जाएगा
सिंगर सलीम मर्चेंट ने आगे कहा, ‘ये गाना बहुत ही खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला है। ये गाना हम एक ट्रिब्यूट की तरह यूज कर रहे हैं। इस गाने का टाइटल है, 'जानदी वार' और यह रिलीज होगा 2 सितंबर को। आप इस गाने के ऑडियो राइट्स का एक पोर्शन खरीद सकते हैं। आप इसे कलाकार डॉट आयो पर 31 अगस्त तक खरीद सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर जाकर इस गाने के पार्ट ओनर बन सकते हैं। यह गाना सभी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। सिद्धू के सम्मान के लिए हमने यह भी तय किया है कि इस गाने का जितना भी रेवेन्यू बनेगाए उसका एक हिस्सा सिद्धू की फैमिली को जाएगा। उनके पैरेंट्स उनकी मम्मी जी और पापा जी को जाएगा।' ये एक इस वीडिया पर फैंस के लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।