विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth Kiara Reception: दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे सिद्धार्थ और कियारा, यहां जानें पूरी डिटेल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 08 Feb 2023 09:11 AM (IST)

Sidharth Malhotra Kiara Advani Reception सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब हमेशा के लिए पति-पत्नी बन ...और पढ़ें

Siddharth Kiara Reception Siddharth , Siddharth Kiara Wedding, Kiara Advani Wedding, Sidharth Malhotra Wedding, Siddharth Kiara Wedding look
Siddharth Kiara Reception Siddharth , Siddharth Kiara Wedding, Kiara Advani Wedding, Sidharth Malhotra Wedding, Siddharth Kiara Wedding look

नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra Kiara Advani Reception: बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब हमेशा के लिए पति-पत्नी बन चुके हैं।

इस कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। देर रात इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब इस कपल की रिसेप्शन डिटेल्स सामने आ रही है।

दिल्ली के लिए रवाना होंगे सिद्धार्थ-कियारा

ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक,, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज सूर्यगढ़ पैलेस से सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ये कपल दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन देने वाला है। 8 फरवरी को कियारा प्राइवेट जेट से दिल्ली पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जाएंगी, जिसके बाद कपल 9 फरवरी को रिसेप्शन देगा।

दिल्ली और मुंबई में होगा रिसेप्शन

दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस आएंगे। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को मुंबई में भी ये कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं।

3 दिन तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी सूर्यगढ़ पैलेस में 4 फरवरी को पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि 5 फरवरी से इस कपल के प्री-वेडिंग की शुरुआत हुई थी। हल्दी सेरेमनी से लेकर पैलेस में संगीत और मेहंदी के फंक्शन का आयोजन हुआ था।

सिद्धार्थ-कियारा का वेडिंग लुक 

इस कपल ने अपने स्पेशल डे के लिए जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को कैरी किया। कियारा जहां पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी। उन्होंने अपने लुक को बड़े पन्ना और डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से एक्सेसराइज किया था। वहीं सिद्धार्थ क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों के साथ कपल ने लिखा है, "अब हमारी स्थायी बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें-  Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की शादी की पहली फोटो, लिखा- 'हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई'

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ-कियारा को इस अंदाज में दी बधाई, इन सितारों ने भी किया विश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।