विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 लाख किसानों के फंड से बनी थी Naseeruddin Shah की ब्लॉकबस्टर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही हिट; जीते थे नेशनल अवॉर्ड

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:39 PM (IST)

50 साल पहले आई बॉलीवुड की वो फिल्म जिसे पूरी तरह क्राउडफंडिंग से बनाया गया था। 5 लाख किसानों ने 2-2 रुपये का योगदान दिया था।

श्याम बेनेगल की फिल्म का एक सीन

श्याम बेनेगल की फिल्म का एक सीन 

HighLights

  1. 5 लाख किसानों ने फिल्म के लिए दिया था फंड

  2. 50 साल पहले बनी थी ये मूवी

  3. नसीरुद्दीन शाह थे फिल्म का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में काफी बिग बजट फिल्में बन रही हैं, बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस बिग स्टार्स और डायरेक्टर्स की फिल्मों को प्रोड्यूस करते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक फिल्म ऐसी भी बनी थी जो पूरी तरह क्राउडफंडिंग थी यानी लोगों के सहयोग से बनी थी। इस फिल्म को देश के 5 लाख किसानों ने फंड दिया था।

भारती की पहली क्राउडफंडेड फिल्म

श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) की 1976 की फिल्म 'मंथन' (Manthan) भारत की पहली क्राउडफंडेड फिल्म थी। इसे गुजरात के 5 लाख डेयरी किसानों ने फंड किया था, जिनमें से हर एक ने 2-2 रुपये का योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें- Maine Pyar Kiya के लिए खुद को फिट नहीं मानते थे Salman Khan, सूरज बड़जात्या को सुझाए थे दोस्तों के नाम

किसानों ने दिया था 2-2 रुपये का योगदान

भारत में 'श्वेत क्रांति' के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन ने जब बताया कि उनके पास फिल्म बनाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो 5 लाख किसानों ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2-2 रुपये का योगदान दिया। डॉ. कुरियन ने नाटककार विजय तेंदुलकर के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी थी। उन्होंने 'दुग्ध सहकारी आंदोलन' और 'कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन' (अमूल) से प्रेरणा ली थी।

Manthan (1)

कलाकारों ने 45 दिनों तक पहने एक ही तरह के कपड़े

शूटिंग वाली जगह पर पानी की भारी कमी थी और स्थानीय लोग कई दिनों तक नहा नहीं पाते थे। इसलिए, बेनेगल ने मुख्य कलाकारों को 45 दिनों तक एक ही तरह के कपड़े पहने रखने को कहा।

Manthan (2)

,  से प्रेरित है फिल्म

'मंथन' 1976 की एक हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। यह फिल्म वर्गीज कुरियन द्वारा शुरू कई गई श्वेत क्रांति से प्रेरित है और इसकी पटकथा कुरियन और विजय तेंदुलकर ने मिलकर लिखी है।

Manthan (4)

बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट

इसकी कहानी भारत की 'श्वेत क्रांति' (Milk Cooperative Movement) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म न केवल एक बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई, बल्कि इसने 'सामूहिक शक्ति' का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया; क्योंकि इसे पूरी तरह से 'क्राउडफंडिंग' के जरिए बनाया गया था।

इस फिल्म ने 1977 में हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म पुरस्कार जीता और विजय तेंदुलकर को बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में गिरीश कर्नाड (Girish Karnad), स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- King के नए गाने 'डैडी कूल' में शाह रुख-करीना कपूर का धमाका, 50 साल पुराने कल्ट क्लासिक सॉन्ग से है प्रेरित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।