विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maine Pyar Kiya के लिए खुद को फिट नहीं मानते थे Salman Khan, सूरज बड़जात्या को सुझाए थे दोस्तों के नाम

By Mahendra PandeyEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 27 Nov 2026 09:12 PM (IST)

मैंने प्यार किया फिल्म से स्टारडम पाने वाले अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने दैनिक जागरण संवादी में बताया कि वह कभी खुद को फिल्म के लिए सही नहीं मानते थे।

'मैंने प्यार किया' पर दिल खोलकर बोले सलमान खान

'मैंने प्यार किया' पर दिल खोलकर बोले सलमान खान

HighLights

  1. सलमान ने 'मैंने प्यार किया' के लिए दोस्तों के नाम सुझाए थे

  2. सलमान की शुरुआती ख्वाहिश सिर्फ दस लाख रुपये कमाने की थी

  3. चित्रांगदा ने प्रोड्यूसर बनने और अपने सपनों के बारे में बताया

महेंद्र पाण्डेय, लखनऊ। जागरण संवादी के पांचवें एवं विशेष सत्र में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) के साथ सिनेमा व जिंदगी के उन पहलुओं पर भी बातें कीं, जो अक्सर पर्दे के पीछे रह जाते हैं।

सलमान खान ने अपनी पहली बतौर लीड फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) के बारे में बात की। जिस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टारडम दिलाया, कभी उसी फिल्म के लिए वह अपने दो-तीन दोस्तों का नाम सुझा रहे थे। 

दोस्तों का नाम किया था सजेस्ट

जागरण संवादी में सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सूरज बड़जात्या से मुलाकात का किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि कहानी उन्हें बेहद पसंद आई थी। जब उन्हें लगा कि वह इस फिल्म के लिए सही कलाकार नहीं हैं तो उन्होंने अपने दो-तीन दोस्तों के नाम सुझा दिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें काम नहीं मिलता तो किसी दोस्त को मिल जाता, लेकिन फिल्म के लिए सही कलाकार जरूर चुना जाना चाहिए।

salman khan chitrangda singh

चंद लाख कमाने की थी सलमान की ख्वाहिश

अपने शुरुआती सपने के बारे में सलमान खान ने बताया कि कभी उनकी ख्वाहिश सिर्फ दस लाख रुपये कमाने की थी। यह सपना उन्होंने 30-40 साल पहले ही पूरा कर लिया। अब अगर सब कुछ छिन भी जाए तो वह खुद को फायदे में मानेंगे।

चित्रांगदा को खरीदनी थी ऐसी कार

वहीं, चित्रांगदा सिंह ने अपने सपने के बारे में बताया कि उनका सपना कभी अभिनेत्री बनने या मुंबई आकर फिल्म स्टार बनने का नहीं था। वह तो सिर्फ ऐसी कार खरीदना चाहती थीं, जिसकी खिड़की का शीशा एक बटन दबाने से ऊपर हो जाए। जिंदगी ने उन्हें उस छोटे से सपने से कहीं आगे पहुंचा दिया।

salman khan chitrangda singh

प्रोड्यूसर बनने पर बोलीं चित्रांगदा

चित्रांगदा ने बताया कि वह खुद को फुलटाइम प्रोड्यूसर नहीं, बल्कि पैशन प्रोड्यूसर मानती हैं। उन्होंने फिल्म 'सूरमा' का जिक्र किया, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया था। साथ ही एक अन्य फिल्म के सह-निर्माण की जानकारी दी, जो अगले वर्ष रिलीज हो सकती है।

ट्रोलिंग पर क्या बोले सलमान?

नयनदीप फिर सलमान की ओर मुखातिब हुए। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों के सवाल पर सलमान ने कहा कि हर किसी का आपको पसंद करना जरूरी नहीं है। किसी को वह पसंद नहीं हैं तो उन्हें इससे परेशानी नहीं है।


 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

SRK-आमिर संग कब आएगी सलमान की फिल्म?

बालीवुड में नई पीढ़ी के कलाकारों और बदलते रिश्तों पर चर्चा के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या कभी वह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि पॉसिबल है। साइन करते-करते मिल जाएगा। जवाब सुनते ही सभागार में तालियां गूंज उठीं।

यह भी पढ़ें- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; दैनिक जागरण संवादी में बताया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'मैं दिल से नहीं सोचता...' जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।