Exclusive: 'मैं दिल से नहीं सोचता...' जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब
अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) जागरण संवादी के पांचवें एवं विशेष सत्र में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के पहलुओं के बारे में बात की।
-1795790910149_m.webp)
जागरण संवादी के पांचवें एवं विशेष सत्र में अभिनेता सलमान खान
HighLights
'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान-चित्रांगदा
4 दिसंबर को रिलीज होगी 'मातृभूमि'
जागरण संवादी के सत्र में अभिनेता ने की खुलकर बात
महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। सामने बड़ी संख्या में प्रशंसक हों, तालियों और सीटियों से सभागार गूंज रहा हो और हर कोई अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने को बेताब हो, ऐसे में भी सलमान खान के लिए स्टारडम का मतलब कुछ और है। वह इसे अपनी उपलब्धि नहीं, प्रशंसकों की पसंद और प्यार मानते हैं।
जागरण संवादी के पांचवें एवं विशेष सत्र में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) के साथ सिनेमा व जिंदगी के उन पहलुओं पर भी बातें कीं, जो अक्सर पर्दे के पीछे रह जाते हैं।
सलमान के लिए क्या है स्टारडम का मतलब?
संवाद में सलमान ने स्टारडम की परिभाषा समझाते हुए कहा, 'एक फैन और स्टार के बीच एक डील होती है। आप मुझे पसंद करते हैं, इसलिए थिएटर में आते हैं। जिस दिन आपने मुझे पसंद करना बंद कर दिया, उस दिन सुपरस्टारडम भी नहीं रहेगा। जब तक मेरा काम आपको पसंद आ रहा है और आप मुझे थिएटर में देखने आ रहे हैं, तब तक मैं हूं।' उनके इस जवाब पर सभागार तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

दिल का काम धड़कना, फैसले दिमाग से कीजिए
जीवन में सही फैसले लेने के सवाल पर सलमान ने अपने खास अंदाज में कहा कि वह दिल से सोचने में विश्वास नहीं करते। दिल का काम खून पंप करना है, सोचने का काम दिमाग करता है। इसलिए फैसले लेते समय दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और सही-गलत के बीच फर्क समझना चाहिए।
व्यवहार और रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी सीनियर के साथ बदतमीजी करना गलत है तो किसी छोटे को दबाना भी उतना ही गलत है। सहकर्मियों के साथ भी सम्मान से पेश आना चाहिए। यह संस्कार उन्हें बचपन से माता-पिता ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में सहयोगियों के साथ भी अपनेपन का व्यवहार होता है। सभी के लिए एक जैसा खाना बनता है और सब साथ बैठकर खाते हैं।
सुपरस्टार के घर में मनाए जाते हर धर्म के त्योहार
सलमान ने अपने परिवार की विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं का जिक्र करते हुए बताया कि उनके घर में हर धर्म के त्योहार मनाए जाते हैं। परिवार में अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि और परंपराओं के लोग हैं। आपसी सम्मान और सभी त्योहारों को साथ मनाना उनके घर की खासियत है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- जागरण संवादी 2026: फिल्म स्टार सलमान खान ने साझा किया संघर्ष के दिनों से सुपरस्टार बनने तक का अनुभव
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।