Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी श्वेता तिवारी, बिहाइंड द सीन वीडियो देखें

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Sat, 21 Sep 2019 07:38 PM (IST)

    तीन साल के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी श्वेता तिवारी, बिहाइंड द सीन वीडियो देखें

    नई दिल्ली, जेएनएन। तीन साल के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह सोनी टीवी पर आने वाले टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। इस शो का बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनी चैनल के इंस्टा अकाउंट पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। शो में श्वेता के कैरेक्टर का नाम गुनीत है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्वेता ने अपने रोल के बारे में बताया

    प्रोमो में श्वेता तिवारी ने बताया कि हमारे शो का कॉन्सेप्ट ऐसा है जो आपको हर घर में देखने को नहीं मिलता, लेकिन ये परेशानी हर घर में होती है। आप बहुत अच्छे से रिलेट भी कर पाएंगे। वरुण बडोला और श्वेता पहली बार शो में साथ नजर आने वाले हैं।  वरुण अपने रोल के बारे में बताते हैं, बहुत सालों से ऐसा सोच रहे थे कि हिंदुस्तानी टीवी चैनल में ऐसा होगा। 18-19 साल के लड़के-लड़की का प्यार ही प्यार नहीं होता है। रिलेशनशिप की जरूरत जिंदगी में हमेशा होती है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Here's an exclusive behind-the-scenes look at the making of our brand new show, #MereDadKiDulhan! Watch what the stars of the show have to say about the story and the characters, and stay tuned to know more about this warm, relatable new story! @anjali_tatrari @badolavarun @shweta.tiwari

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

    पति पर लगाया था आरोप

    हाल में श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी पलक का उत्पीड़न किया। श्वेता की बेटी पलक ने भी सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया था। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी हुई थी। हालांकि अभिनव ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। आखिरी बार श्वेता शो बेगूसराय में नजर आई थीं। वहीं श्वेता तिवारी को टीवी शो कसौटी जिंदगी की से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।