Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shruti Haasan की राजकुमार राव के साथ फिल्म 'बहन होगी तेरी' के सेट पर नहीं बनी थी बात, अब दी यह नई जानकारी

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 05:50 PM (IST)

    फिल्म बहन होगी तेरी 2017 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रुति हासन की अहम भूमिका थी। अब एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि शूटिंग के दौरान उनकी और राजकुमार राव की दोस्ती नहीं हो पाई थी।

    Hero Image
    Shruti Haasan on Rajkummar Rao says didnt get along while shooting Behen Hogi Teri. photo source @bollywoodpoint_ instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। श्रुति हासन राजकुमार राव के साथ फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आई थी। अब एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी और राजकुमार राव की दोस्ती नहीं हो पाई थी। हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अब दोनों में दोस्ती बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक इंटरव्यू में श्रुति हासन से पूछा गया कि किस कलाकार के साथ वह काम करना चाहती हैं? इसपर श्रुति हासन ने कहा है, 'राजकुमार राव, कारण यह है कि फिल्म बहन होगी तेरी की शूटिंग के दौरान हमारी दोस्ती नहीं हो पाई। फिल्म पूरी होने के बाद हमारी दोस्ती और केमिस्ट्री अच्छी हो गई है तो अब मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं ताकि हमारी दोस्ती पर्दे पर नए अंदाज में नजर आए।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Bollywood dose (@bollywoodpoint_)

    फिल्म बहन होगी तेरी 2017 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रुति हासन की अहम भूमिका थी। फिल्म की कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में राजकुमार राव श्रुति हासन से प्यार करते हैं। हालांकि उन्हें बताने में डरते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी। श्रुति हासन पिछली बार फिल्म वकील साब में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा पवन कल्याण की अहम भूमिका थी। फिल्म पिंक की तेलुगु में बनी रीमेक थी। वह जल्द फिल्म लाबम और सलार में नजर आएंगी।

    श्रुति हासन ने एक बार कहा था कि उन्हें लगता है कि बॉलीवुड में वह आउटसाइडर है। कई बार लोग उनसे इस बारे में पूछ चुके हैं। इसके चलते उन्हें बाहरी होने का आभास होता है। श्रुति हासन फिल्म अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति हासन फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।