Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shraddha Kapoor ने शेयर की पापा शक्ति कपूर की थ्रोबेक फोटो, लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे बापू’

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Thu, 03 Sep 2020 02:00 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। शक्ति आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। Photo- Shraddha Insta

    Shraddha Kapoor ने शेयर की पापा शक्ति कपूर की थ्रोबेक फोटो, लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे बापू’

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। शक्ति आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शक्ति को जन्मदिन की बधाई दी है इस बीच उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी पापा को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। ग्रीन कलर की ढीली सी शर्ट, आखों पर चश्मा लगाए शक्ति की ये फोटो उनके जवानी के दिनों की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो शेयर करने के साथ श्रद्धा ने पापा को बताया है कि वो उनके लिए कितने ख़ास हैं। फोटो के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कीमती बापू। मेरे सुपरहीरो होने के लिए और यूनिवर्स के बेस्ट पापा होने के लिए आपका शुक्रिया’।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Birthday Baapu!🎉 @shaktikapoor Happy birthday to my precious Baapu! Thank you for being my Superhero and the best father in the universe 💫🥰💜

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on

    आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में निगेटिव रोल प्ले करके शक्ति कपूर ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने फिल्मों में न सिर्फ विलेन बल्कि अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों को खूब हंसाया है। शक्ति कपूर ने हर किरदार को बख़ूबी से निभाया है। शक्ति को जितन पसंद नेगेटिव रोल के लिए किया गया उनका वो कॉमेडी करते हुए भी लोगों को पसंद आए।

    शक्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से की थी। इसके बाद एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया जैसे, अंदाज़ अपन अपना, राज बाबू, बोल राधा बोल, राजा बाबू, हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली, भागम भाग इनकी फेमस फिल्में हैं। शक्ति कलर्स के फेमस शो बिग बॉस सीज़न में 5 में भी नज़र आ चुके हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner