नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Kapoor On Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसके साथ उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर की आगामी फिल्म का लेटेस्ट रिलीज हुआ गाना लगा रखा था। अब इस पर फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसी बहाने रणबीर कपूर पर भी चुटकी ली है।
श्रद्धा कपूर ने आलिया भट्ट के बहाने रणबीर कपूर पर भी चुटकी ली है
आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर का हमेशा सपोर्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने उनकी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के गाने 'तेरे प्यार में' पर एक मजेदार इंस्टाग्राम रील बनाया था। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है। श्रद्धा कपूर ने रणबीर को इंस्टाग्राम पर ही पोस्ट करते हुए कमेंट किया है, 'आप बहुत क्यूट हो आलिया भट्ट।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 से बेघर होने के बाद सुम्बुल तौकीर ने कहा- टीना दत्ता और शालीन भनोट से कभी नहीं...
आलिया भट्ट वीडियो में कार्डियो करती नजर आ रही है
आलिया भट्ट वीडियो में कार्डियो करती नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'फिलहाल तो हम सिर्फ कार्डियो के प्यार में भीगे,भीगे, भीगे।' उन्होंने श्रद्धा कपूर और प्रीतम को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा है, 'तेरे प्यार में ऑन लुप दादा।' तू झूठी, मैं मक्कार पिछले का गाना महीने रिलीज हुआ है। श्रद्धा कपूर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था, 'रिलेशनशिप में निवेश करना भी रिस्क जैसा है। प्यार में पड़ने से पहले कंपैटिबिलिटी चेक कर ले।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बेघर हुई सुम्बुल तौकीर का छलका दर्द, कहा- शालीन भनोट के साथ ऑब्सेस्ड वाली बात ने...
तू झूठी, मैं मक्कार का निर्देशन लव रंजन ने किया है
तू झूठी, मैं मक्कार का निर्देशन लव रंजन ने किया है। वहीं, यह फिल्म होली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी है। आलिया भट्ट जल्द फिल्म हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी।