Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ को पछाड़ आगे निकलीं श्रद्धा कपूर, इस मामले में दी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 24 May 2022 07:32 PM (IST)

    साल 2013 में आई आशिकी 2 में अपनी सादगी से हर किसी का दिल चुराने वालीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काफी समय से पर्दे से दूर हैं लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने इस मामले में दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ और आलिया भट्ट तक को मात दे दी है।

    Hero Image
    shraddha kapoor beat deepika padukone katrina kaif and alia bhatt in social media popularity. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। shraddha kapoor social media followers: बॉलीवुड की आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं। शक्ति कपूर की लाड़ली श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। जिसके बाद उन्होंने 'लव का द एंड' में काम किया, हालांकि श्रद्धा कपूर साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से लाइमलाइट आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक आरोही नाम की सिंगे की भूमिका निभाई थी। हालांकि साल 2020 के बाद से ही श्रद्धा कपूर पर्दे से गायब हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में किसी भी तरह की कमी नहीं है और उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों को भी पछाड़ दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में दीपिका-कटरीना को श्रद्धा कपूर ने छोड़ा पीछे

    श्रद्धा कपूर को उनके फैंस कितना प्यार करते हैं, इसका सबूत है उनका सोशल मीडिया। फिल्मों की तरह ही असल जिंदगी में भी फैंस श्रद्धा कपूर की सादगी के दीवाने हैं और शायद यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 66.6 मिलियन फॉलोवर हैं, तो वही आलिया भट्ट के 65.5 मिलियन हैं। कटरीना कैफ के भी सोशल मीडिया पर 64.5 मिलियन फॉलोवर हैं। लेकिन इन सबको पीछे छोड़ते हुए श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 72.4 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं।

    श्रद्धा की सादगी को सोशल मीडिया पर पसंद करते हैं लोग

    श्रद्धा कपूर के बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के बाद सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 78 मिलियन फॉलोवर्स हैं और उसके बाद श्रद्धा कपूर ने बाजी मारी है। श्रद्धा कपूर फिल्मों से भले ही थोड़े समय के लिए दूर रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। कभी परिवार के साथ तो कभी अपनी रोजमर्रा की क्यूट तस्वीरों से वह आपने चाहने वालों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

    पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर

    श्रद्धा कपूर इन दिनों लव रंजन की आगामी अंटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और वह पहली बार ब्रह्मास्त्र एक्टर रणबीर कपूर संग स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी। इससे पहले श्रद्धा साल 2020 में टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में नजर आई थीं।