Sana Javed की बाहों में बाहें डाले नजर आए Shoaib Malik, शादी की इस अनदेखी तस्वीर को देख आगबबूला हुए फैंस
शोएब मलिक की एक्ट्रेस सना जावेद से शादी काफी सुर्खियों में है। दोनों ने जब से सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं तब से वह यूजर्स के निशाने पर हैं। इन सबके बीच शोएब ने अपनी तीसरी बीवी के साथ शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। वहीं यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोएब मलिक इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से निकाह करने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बने हैं। सना से शादी के बाद शोएब ने हर किसी को चौंका दिया। कई महीनों से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनके बीच मनमुटाव की खबरें थीं। शोएब ने सना के साथ शादी की तस्वीर शेयर कर सभी अटकलों को खत्म कर दिया।
शोएब को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें सानिया को धोखा देने और छोड़ने के लिए खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि, लगता है कि क्रिकेटर को इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपनी नई और तीसरी बीवी के साथ शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। वहीं, यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया है।
शोएब की शादी की अनदेखी तस्वीर आई सामने
सना और शोएब ने 20 जनवरी को निकाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। अचानक आई इस फोटो ने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया था। वहीं, अब सना जावेद ने शादी की एक और फोटो शेयर कर शोएब के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना को बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। दोनों ने वरमाला पहनी है और एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं।
फैंस ने कही ये बात
इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा, 'जो बंदा इतनी लॉयल लड़की का नहीं हुआ, वो आपका कैसे होगा।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'इसे लगता है कि ये इसे प्यार करेगा, लेकिन ये तो अपनी पत्नी तक को प्यार नहीं कर पाया।' एक यूजर ने सना के लिए लिखा, 'उमैर जसवाल के साथ भी ऐसा ही फोटोशूट कराया था इसने।'
तीन साल से कर रहे डेट?
सना और शोएब को लेकर खबर है कि दोनों करीब तीन साल से एक दूसरे को जानते हैं। उनकी नजदीकियां पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।