Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Biyah Hoi Baad Me: शिवानी सिंह का नया गाना 'बियाह होई बाद में' रिलीज, नीतू यादव की अदाओं ने जीता फैंस का​ दिल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 05:42 PM (IST)

    Bhojpuri Song Biyah Hoi Baad Me बता दें कि भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह इंडस्ट्री की हाई पेड सिंगर्स में से एक हैं। उनके फिल्मी और नॉन फिल्में गाने आते ही यूट्यूब पर बवाल मचा देते हैं। वहीं अब वो अपना नया गाना लेकर आई हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Biyah Hoi Baad Me youtube

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Biyah Hoi Baad Me: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिवानी सिंह उन सिंगर्स में से हैं जिनके गाने रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। शिवानी आए दिन अपने नए गाने रिलीज करती रहती हैं। फैंस को भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच शिवानी सिहं का नया भोजपुरी गान रिलीज हुआ है। उनके इस गाने का टाइटल 'बियाह होई बाद में' है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवानी सिंह के गाने ने मचाया बवाल

    सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना 'बियाह होई बाद में' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ​उनके इस गाने को फैंस ने हाथों हाथ लिया है। इस गाने को एक्ट्रेस नीतू यादव पर फिल्माया गया है। गाने में नीतू के दमदार डांस ने हर किसी को दीवाना बनाया है। गाने में नीतू ने नीले रंग का लहंगा चोली पहनना है, जो उनपर काफी सूट कर रहा है। वहीं उनकी हर अदा दर्शकों को उनका दीवाना बना रही है। गाने का लोकेशन भी काफी शानदार है।

    ऐसे हैं गाने को बोल...

    शिवानी सिंह के 'बियाह होई बाद में' गाने में नीतू कहती हैं, 'दिल में समाइला राजा धीरे धीरे... पागल बनाइयों राजा धीरे धीरे ...सोना चांदी न तू तो बड़ा हीरा.. बोलेला बोलीया तो मोती गिरे... प्रेम होई पूजा तो चुम्मा प्रसाद में..आरे प्यार करलो राजा बियाह होई बाद में..।' गाने का बोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि अब तक आये शिवानी सिंह के सभी गानों ने काफी बवाल मचाया है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी लिखे हैं। वही इनका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन ने किया है।