Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022: Shilpa Shetty ने बेटे वियान और बेटी समीषा संग बनाई रंगोली, शेयर किया क्यूट वीडियो

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 08:30 AM (IST)

    Shilpa Shetty Rangoli Video रविवार की रात शिल्पा शेट्टी के घर दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ। इसी के साथ उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ मिलकर रंगोली भी बनाई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने रंगोली का एक वीडियो शेयर किया है।

    Hero Image
    Diwali 2022, Shilpa Shetty Kundra, Photo Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Rangoli Video: आज यानी 24 अक्टूबर को पूरा देश दिवाली का त्यौहार मना रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकती है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी त्योहार को धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें शिल्पा शेट्टी उन स्टार्स में शामिल हैं जो अपने घर हर त्यौहार को धूमधाम से मनाती हैं। बीते दिनों उनके घर नवरात्रि की धूम देखने को मिली। वहीं अब दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने पार्टी का आयोजन किया। इसी के साथ उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ मिलकर रंगोली भी बनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा ने बच्चों के साथ बनाई रंगोली

    एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह बेटे वियान और बेटी समीषा के साथ रंगोली बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारी वार्षिक परंपरा को कायम रखते हुए.. रंगोली का समय...आशा है कि इस वर्ष आपके पास स्वास्थ्य का धन, सकारात्मकता का प्रकाश और ढेर सारी समृद्धि होगी। आपको और आपके परिवार को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें शिल्पा हर साल अपने घर पर अपने हाथों से रंगोली बनाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    शिल्पा शेट्टी के घर हुई दिवाली पार्टी

    रविवार यानी 23 अक्टूबर को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर दिवाली पार्टी रखी। इस दौरान कई सितारें शामिल हुए। सबसे पहले अनिल कपूर इस पार्टी में एंट्री मारी। इस दौरान व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आए। एक्टर सोनू सूद और हरमन बावेजा अपनी पत्नियों के साथ इस पार्टी में पहुंचे। सलमान खान की बहन अर्पिता खान लाल रंग के सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके पति आयुष शर्मा फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ते में हैंडसम दिखे। पार्टी खत्म होने के बाद शिल्पा ने मीडिया में मिठाई भी बांटी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें- Diwali 2022: शिल्पा शेट्टी और क्रिशन कुमार ने दिवाली पार्टी का किया आयोजन, कई कलाकार आए नजर, देखें तस्वीरें