यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
100 करोड़ के आलीशान बंगले में रहती हैं Shilpa Shetty, लग्जरी घर की इनसाइड तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) 90 की दशक की वो अदाकारा हैं जिन्होंने फैंस के दिलों में अपनी खा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) का नाम हमेशा टॉप पर रहता है। 90 के दशक में बाजीगर और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसे शानदार फिल्मों की हिस्सा रहने वालीं शिल्पा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी जानी जाती हैं।
लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि शिल्पा शेट्टी मुंबई में 100 करोड़ के कीमत वाले एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जहां वह अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अलावा दो बच्चे के साथ जीवन बिताती हैं। आइए एक नजर शिल्पा के इस लग्जरी घर की इनसाइड तस्वीरों पर डालते हैं।
बेहद शानदार है शिल्पा शेट्टी का बंगला
मुंबई के पॉश इलाके जूहू में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ये बंगला स्थिति है। अदाकारा के इस घर का नाम किनारा है, जो समुंद्र के किनारे पर बना हुआ है। शिल्पा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके इस घर की कई शानदार तस्वीरें मौजूद हैं।
.jpg)
.jpg)
इन फोटो को देखकर आप इस बात का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि अभिनेत्री का ये बंगला कितना ज्यादा लग्जरी है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। डिजाइनर अशन अंसारी और सुजैन रोशन ने शिल्पा के इस घर में इंटीरियर और क्राफ्ट डिजाइन किया है। 5.2 एकड़ में फैले हुए एक्ट्रेस के इस हर में हर सुविधा मौजूद है, जिसमें गार्डन एरिया, जिम और स्वीमिंग पूल शामिल हैं।
.jpg)
लीविंग रूम से लेकर टायनिंग टेबल भी काफी बेहतरीन है, जो देखने पर हर किसी को आकर्षित कर सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो शिल्पा शेट्टी का ये बंगला वाकई अपनी कीमत के हिसाब से अद्भुत है। सोशल मीडिया पर उनके घर की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
(1).jpg)
इस वेब सीरीज में दिखीं शिल्पा
हाल ही में शिल्पा शेट्टी डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आई थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय के साथ शिल्पा ने इस सीरीज में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है।
