विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया ‘अनमोल’

By Nitin YadavEdited By:
Published: Tue, 15 Feb 2022 12:16 PM (IST)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज वीडियो ...और पढ़ें

Shilpa Shetty daughter Samisha turns 2 years, actress shared video and told daughter 'Precious'
Shilpa Shetty daughter Samisha turns 2 years, actress shared video and told daughter 'Precious'

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज वीडियो साझा करती रहती हैं। मंगलवार को उनकी बेटी समीशा दो साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समीशा के साथ पिता राज कुंद्रा मस्ती करते दिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि समीशा अपनी मां के पैर पर सिर रखकर खड़़ी हुई हैं। लेकिन कुछ सेकेंड बाद वो अपने पिता की एक्टिविटी को देख कर दूसरी ओर चलती जाती हैं और उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं। इस सबको देख अभिनेत्री की दिल पिघल जाता है और वो समीशा को दुलार करने लगती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

किया समीशा की सुरक्षा का वादा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने समीशा को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, समीशा आपने के आने से हमारे जीवन में बहुत खुशियां मिली, हमारे पास कभी भी कुछ भी पर्याप्त नहीं हो सकता है। हमारे दिलों को प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद। मेरी अनमोल, प्यारी समीशा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

उन्होंने आगे लिखा, जब तुमने अपनी पहली सांस ली, उससे पहले मैंने तुमसे तुम्हारी रक्षा का वादा किया। हमारी नन्ही सी बच्ची 2 साल की हो गई है।

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 को रैपर बादशाह और किरण खेर के साथ मिल कर जज कर रही हैं। इससे पहले उन्हें टीवी सुपर डांस 3 में बौतर जज के रूप में देखा गया था। आपको बता दें, कि शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हांगामा 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।