Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- बहुत दिनों बाद बुलावा आया है

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Thu, 16 Sep 2021 07:46 AM (IST)

    शिल्पा को माता के दरबार तक हेलीकॉप्टर से जाना था पर त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। इस वजह से शिल्पा शेट्टी को ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    Image Source: Bollywood Pap On Insta Account

    नई दिल्ली, जेएनएन। शिल्पा शेट्टी इन दिनों भक्ति भाव से भरी हुईं हैं। पिछले दिनों घर पर गणपति स्थापना के बाद पूरी श्रद्धा से उनका विसर्जन किया। अब खबर आ रही है कि शिल्पा माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच चुकीं हैं। जम्मू पहुंची शिल्पा शेट्टी ने बुधवार शाम करीब 5:30 से चढ़ाई शुरू की। मीडिया को इसके बारे में तब पता चला जब सोशल मीडिया पर शिल्पा की घोड़े पर चढ़ी हुई फोटो वायरल हुई। तस्वीर में शिल्पा ने मास्क लगाया है और उनके आस-पास काफी पुलिस भी नजर आ रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतीं रहती हैं माता के दरबार में

    हालांकि शिल्पा को माता के दरबार तक हेलीकॉप्टर से जाना था पर त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। इस वजह से शिल्पा शेट्टी को बाकी श्रद्धालुओं की तरह घोड़े पर ही भवन की तरफ निकलना पड़ा। शिल्पा शेट्टी ने सीएनएन को बताया कि वो माता वैष्णो देवी की भक्त हैं और समय मिलने पर माता वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगाने आती रहती हैं। उन्होंने मीडिया से कहा- बहुत दिनों बाद बुलावा आया है। 

    पति राज कुंद्रा जेल में है बंद

    जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी भवन से शुक्रवार सुबह कटरा के लिए निकलेंगी, जहां से वो जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा इनदिनों जेल की हवा खा रहे हैं। राज पर अश्लील फिल्मों के कारोबार का आरोप हैं। 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल ने उन्हें उनके घर से अरेस्ट किया था।  

    बिग बॉस के घर में हैं शमिता

    शिल्पा इस घटना के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया से दूर हो गईं थीं। पर अब उन्होंने वापसी कर ली है। फिलहाल शिल्पा सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में पहुंचने वाली हैं। 

    दूसरी तरफ पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है। पुलिस का दावा है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं जिससे उन्हें सजा जरूर होगी।