Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Who Is Shibani Dandekar: जानें कौन हैं रिया चक्रवर्ती की बेस्टफ्रेंड शिबानी दांडेकर? जो कर रहीं इस सुपरस्टार को डेट

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 12 Sep 2020 08:17 PM (IST)

    Who Is Shibani Dandekar शिबानी दांडेकर रिया चक्रवर्ती को तब से जानती हैं जब रिया 16 साल की थीं। दोनों एक दूसरे को बेस्टफ्रेंड हैं।

    Who Is Shibani Dandekar: जानें कौन हैं रिया चक्रवर्ती की बेस्टफ्रेंड शिबानी दांडेकर? जो कर रहीं इस सुपरस्टार को डेट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Shibani Dandekar: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को हर तरफ से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जहां हर कोई रिया के खिलाफ नजर आ रहा है वहीं उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर लगातार उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं। जब से ये सारा मामला शुरू हुआ है शिबानी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें न सिर्फ सपोर्ट कर रही हैं बल्कि उनके लिए न्याय की मांग भी कर रही हैं। इसके चलते शिबानी को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके शिबानी लगातार हेटर्स पर बरसती नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिबानी कौन हैं? उनका वर्क प्रोफाइल क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    This was day one with Tyson ... Mama loves you baby girl .. except when you eat the couch! ❤️

    A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

    सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं शिबानी 

    शिबानी दांडेकर, रिया चक्रवर्ती को तब से जानती हैं जब रिया 16 साल की थीं। दोनों एक दूसरे को बेस्टफ्रेंड हैं।शिबानी पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। शिबानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एंकर एक अमेरिकन टीवी से की थी। वहीं इंडिया आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया जिससे उन्हें काफी पॉपुलेटिरी मिली। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को-होस्ट करने के बाद हासिल हुई।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #KohSamui this time last year! Damn how time flies and things change! #thatbrowngirl

    A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

    मशहूर वीजे की बहन हैं शिबानी 

    शिबानी ​दांडेकर एक मराठी ​फैमिली से संबंध रखती हैं। वह फेमस वीजे और सिंगर अनुषा दांडेकर की सगी बहन हैं। वहीं शिबानी की एक और छोटी बहन है जिसका नाम अपेक्षा है।  शिबानी ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी हैं। साथ ही उनका बचपन  अफ्रीका में बीता है। शिबानी के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'रॉय' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह  'शानदार', 'सुल्तान', 'नूर' जैसी मूवीज में दिखीं। वहीं शिबानी कई टीवी शोज, रियलिटी शोज और वेब सीरीज में काम किया है। इसी के साथ ही उन्होंने मराठी मूवी 'टाइमपास' और 'संघर्ष' में कैमियो रोल में दिखी थीं। वहीं वह रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 5', 'खतरों के खिलाड़ी' बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। उन्होंने वेब सीरीज 'फोर मॉर शॉट्स प्लीज 2 और 'होस्टेज 2' में काम किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #AStarIsBorn ⭐️ #HomeJams 🎧 with @faroutakhtar 🎸🎹 shot fabulously by @su_8723 🧡 forgot to mention requested by @payalsinghal the love of my life 💜

    A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

    फरहान अख्तर का कर रही हैं डेट   

    शिबानी दांडेकर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह साल 2018 से एक्टर फरहान अख्तर संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। शिबानी फरहान को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।  

     

    comedy show banner
    comedy show banner