Sherlyn Chopra on Ranveer Nude photos: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोज के बहाने शर्लिन चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना
Sherlyn Chopra on Ranveer Nude photos रणवीर सिंह अपने न्यू़ड फोटोशूट के चलते परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर सिंह के बहाने उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

नई दिल्ली, जेएनएन।Sherlyn Chopra on Ranveer Nude photos: अपने न्यूड फोटोज के लिए रणवीर सिंह की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर उनके न्यूड फोटोशूट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से में हैं। वहीं, अब कई सेलेब्स भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस पर समाज और मीडिया का डबस स्टैंडर्ड बता रहे हैं। अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और रणवीर के साथ-साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को भी खरी-खोटी सुनाई है।
एक्ट्रेस ने इंडिया टु डे की डिबेट में रणवीर सिंह के न्यूज तस्वीरों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब मैंने एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के लिए बोल्ड शूट कराया था तो समाज ने मुझे चरित्रहीन जैसे कई नामों से बुलाते हुए ट्रोल किया है। और अब इस मामले पर चुप हैं। ये दोहरा मापदंप, डबल स्टैंडर्ड्स क्यों हैं।
शर्लिन ने लगाई दीपिका की क्लास
उन्होंने आगे कहा, रणवीर सिंह पर भड़कते हुए कहा, ये बहुत बड़ा इश्यू है और जिन लोगों के ये बात समझ नहीं आ रही हैं वो लोग सब कुछ जानते हुए भी नासमझ बन रहे हैं। वहीं, बीच में एंकर को रोकते हुए एक्ट्रेस कहते हैं, जिस तरह से दीपिका पादुकोण ने मुझ को देखा, मैं वो लोग को बताना चाहती हूं। वो लुक कैसा था। उन्होंने मुझे ऊपर से नीचे तक देखा और सोचा ओह माई गॉड इतना छोटा टॉप।
शर्लिन ने आगे दीपिका पर भड़कते हुए कहती है, मैडम गनिमत है कि, मेरे जिस्म पर कुछ तो था, आपके पति के जिस्म पर क्या है मैडम।
कानूनी पेच में फंसे रणवीर सिंह
आपको बता दें, रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने के लिए शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस में अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट की धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।