Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेखर सुमन की सास का दिल्ली में कोरोना से निधन, बेटे अध्ययन ने लिखी इमोशनल पोस्ट- 'मौत के सबसे क़रीब पहुंच गये...'

    कोविड-19 की वजह से फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सेलेब्स को निजी नुक़सान हुआ है। पिछले कुछ व़क्त में फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस श्रीपदा छिछोरे में काम करने वाली एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल संगीतकार श्रवण एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल कोविड-19 के बाद हुई दिक्कतों के चलते दुनिया छोड़कर चले गये।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Fri, 07 May 2021 01:14 PM (IST)
    Hero Image
    Shekhar Suman and Adhyayan Suman with grandmother. Photo- Mid-day, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। वेटरन एक्टर शेखर सुमन को निजी जीवन में तगड़ा झटका लगा है। उनकी सास का दिल्ली में कोविड-19 के चलते निधन हो गया। इस निजी क्षति से सुमन परिवार टूट गया है। शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया में अपनी नानी के निधन पर शोक जताते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि हम लोग पहले से कहीं ज़्यादा मौत के क़रीब पहुंच गये हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार सुबह शेखर ने इसकी सूचना ट्विटर के ज़रिए दी। उन्होंने ट्वीट किया- आज मैंने दिल्ली में अपनी बेहद प्यारी सास को किलर कोविड के हाथों खो दिया। दिल टूट गया है और विचलित हूं। वो मुझे बहुत प्यार करती थीं और हर दिन मुझे अपना आशीर्वाद देती थीं। सबसे अधिक ममतामयी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे मम्मी। हम सबस आपसे बहुत प्यार करते हैं।

    वहीं, शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भावुक नोट लिखा- आपसे स्वर्ग में मुलाक़ात होगी नानी। इस दौरान मैं कोविड की वजह से लोगों के मरने की ख़बरें सुन रहा था और अब यह उनके साथ हो गया। घर में रहते हुए। कभी कोई घर के बाहर नहीं गया। दोस्तों, इन दिनों हम मौत को इतने क़रीब पहुंच गये हैं, जितना कभी नहीं होते। आप अपना और अपनों का ख़्याल रखिए। हालात बहुत ख़राब हैं। लोग ठीक हो रहे हैं, मगर बड़ी तादाद में मर भी रहे हैं। घर पर रहिए। वैक्सीन लगवाइए। बस इतना तो हम कर ही सकते हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by TINKA SINGH (@adhyayansuman)

    बता दें, कोविड-19 की वजह से फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार अपनी ज़िंदगी खो चुके हैं, वहीं कई सेलेब्स को निजी नुक़सान हुआ है। पिछले कुछ व़क्त में ही एक्ट्रेस श्रीपदा, छिछोरे में काम करने वाली एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल, संगीतकार श्रवण, एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल कोविड-19 के बाद हुई दिक्कतों के चलते दुनिया छोड़कर चले गये।