Move to Jagran APP

शेखर कपूर की प्रॉपर्टी पर फंसा पेंच, एक्स वाइफ सुचित्रा ने दर्ज कराया केस

बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति का एक कानूनी मामला सामने आया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 04:12 PM (IST)
शेखर कपूर की प्रॉपर्टी पर फंसा पेंच, एक्स वाइफ सुचित्रा ने दर्ज कराया केस
शेखर कपूर की प्रॉपर्टी पर फंसा पेंच, एक्स वाइफ सुचित्रा ने दर्ज कराया केस

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कुछ वक्त में कई रिश्तों के टूटने की खबरें आई हैं। कुछ सेलेब्स के मामले कोर्ट-कचहरी में चल रहे हैं तो कुछ अलग हो चुके हैं। इसी बीच एक और ऐसा मामला सामने आया है जो कानूनी पचड़ों में फंस गया है। ये मामला है बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति का।

loksabha election banner

दोनों के बीच तलाक 2006 में ही हो गया था, लेकिन शेखर की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद 14 साल बाद शुरू हुआ है। हालांकि, ये विवाद भी पुराना ही है, लेकिन इसने कानूनी रूप अब लिया है। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, सुचित्रा कृष्णमूर्ति को पिछले सप्ताह फैमिली कोर्ट के बाहर रोते हुए देखा गया था। सुचित्रा ने अपने एक्स हसबैंड के खिलाफ प्रॉपर्टी का केस फाइल किया है। स्पॉटब्वॉय की मानें तो सुचित्रा ने अपनी बेटी कावेरी के लिए शेखर की संपत्ति पर दावा ठोका है। सुचित्रा ने दावा किया है कि उनकी इस प्रॉपर्टी पर अभिनेता कबीर बेदी ने कब्जा किया है।

खबरों के अनुसार, सुचित्रा का कहना है कि शेखर की ये प्रॉपर्टी उनकी बेटी कावेरी की है। जिसका इस्तेमाल कबीर बेदी कर रहे हैं। ऐसे में सुचित्रा के पास केस फाइल करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। सुचित्रा के दोस्त ने स्पॉटब्वॉय को बताया, 'कबीर बेदी जिस फ्लैट में रह रहे हैं वो एक ही ऐसी प्रॉपर्टी है जिस पर विवाद चल रहा है।' उनके दोस्त ने कहा, 'भगवान ना करे, अगर सुचित्रा को कुछ हो गया तो उनकी बेटी कावेरी उन लोगों से कैसे लड़ाई करेगी जो पहले से ही घर में रह रहे हैं और जिन्हें शेखर कपूर का सपोर्ट भी मिल रहा है।'

मालूम हो कि स्पॉटब्वॉय को सुचित्रा ने कुछ सालों पहले भी एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा था कि उनके फ्लैट से कबीर बेदी और उनकी वाइफ निकलने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा था पता नहीं इन दोनों ने शेखर पर क्या जादू कर रखा है। सुचित्रा के इस बयान पर कबीर बेदी ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था उनके पास इस फ्लैट में रहने का एग्रीमेंट है। वे इस फ्लैट में किराए से रह रहे हैं, उनके पास कानूनी कागजात भी हैं। गौरतलब हो कि सन् 1997 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा ने शेखर कपूर से शादी की थी, लेकिन शादी के महज 9 साल के अंदर दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने 2006 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद दोनों ने शादी नहीं की। सुचित्रा शेखर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले शेखर ने मेधा जलोटा से शादी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.