Bigg Boss 13 फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर लगा महिला से यौन शोषण करने का आरोप
‘बिग बॉस 13’ की बेस्ट एंटरटेनर और फेमस पंजाबी सिंगर शहनाज़ कौर गिल का परिवार एक मुसीबत में फंसता नज़र आ रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13’ की बेस्ट एंटरटेनर और फेमस पंजाबी सिंगर शहनाज़ कौर गिल का परिवार एक मुसीबत में फंसता नज़र आ रहा है। शहनाज के पिता संतोख सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ जालंधर में एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर पहुंची तो उन्होंने उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं उन्होंने उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। मामला 14 मई का बताया जा रहा है , लेकिन केस 15 मई को दर्ज करवाया गया है।
क्या है पूरा मामला :
खबरों के मुताबिक, लकी संधू उर्फ रणधीर सिंह संधू नाम के लड़के से महिला की करीब 12 साल से दोस्ती है। कुछ दिन पहले महिला की लकी से कहा सुनी हो गई जिसके बाद वो चला गया। बाद में महिला को पता चला कि वो शहनाज़ के पिता संतोख सिंह के घर पर रुका हुआ है। 14 मई की शाम को करीब 5.30 बजे महिला अपनी कार आल्टो कार लेकर संतोख सिंह के घर पहुंच गई। इसके बाद संतोख से उसे रणधीर से मिलने ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। उसके बाद वो महिला को रूही ब्रिज के पास ले गया जहां उसने बंदूक की नोक पर महिला का यौन शोषण किया और उसके बाद उसे उसकी दोस्त के घर पर छोड़ दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि संतोख ने उसे धमकी भी दी थी अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। इसके बाद महिला ने 15 मई को संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।