Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shehnaaz Gill Song: शहनाज गिल ने गाया 'तारों के शहर में..', फैंस के दिलों में सिद्धार्थ शुक्ला की यादें हुईं ताजा

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 03:08 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Song सोशल मीडिया शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल का सॉन्ग तारों के शहर में गा रही हैं। गाने को अब तब 657K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    Hero Image
    Shehnaaz Gill song Neha kakkar song Taaron Ke Shehar me

    नई दिल्ली, जेएनएन। शहनाज गिल की सादगी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अपने चाहने वालों का दिल न तोड़ते हुए एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल के सॉन्ग 'तारों के शहर में..' गाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। पंजाब की इस कैटरीना कैफ की मखमली आवाज सीधे लोगों के दिलों में उतर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाइट कलर की मिकी माउस वाली स्वेटशर्ट में शहनाज गिल बेहद क्यूट लग ही हैं। इस रोमांटिक गाने में शहनाज इतनी डूब गई है कि उन्हें देखने वाले भी इस अंदाज पर मोहित हो रहे हैं। शाहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में स्टार्स पोस्ट किए हैं। शहनाज के गाने पर लोग अपना दिल हार रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही शेयर हुए इस वीडियो पर 657K से ज्यादा लाइक्स हैं और ये बढ़ते ही जा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    इस गाने को सुनकर फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला याद आ रहे हैं। 2 सितंबर को सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी है। बिग बॉस 13 के सेट पर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला करीब आए थे। दोनों के बीच की यह बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आई थी। पिछले साल सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह चले गए। तब से फैंस को शहनाज की चिंता सताती है। हालांकि अब शहनाज गिल काफी हद तक नॉर्मल नजर आती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    पिछले दिनों शहनाज ने एक और प्यारा वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने भाई के साथ झरने के नीचे मस्ती करती हुईं नजर आईं। वीडियो के कैप्शन में शहनाज गिल ने लिखा, 'कुदरत की गहराई में देखिए। तब आप जिंदगी को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।' इस वीडियो में शहनाज के बेलैस अंदाज को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    बता दें कि शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज ने फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग शुरू भी कर दी है। फिल्म में उनके अपोजिट जस्सी गिल नजर आने वाले हैं।