Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kurta Pajama Song: शहनाज गिल के गाने के हुए 10 करोड़ व्यूज, अब फिर से टॉप ट्रेंड में

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 22 Sep 2020 04:13 PM (IST)

    Kurta Pajama Song शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का गाना कुर्ता पजामा के करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज हो गए हैं जिसके बाद अब लोग इसकी काफी चर्चा कर रहे हैं। ट्विटर पर ,KurtaPajamaHits100M हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

    शहनाज गिल फोटो (गाने का स्क्रीनशॉट लिया गया है)

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस फेम शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के गाने को रिलीज हुए करीब 2 महीने हो गए हैं और एक बार फिर यह गाना सुर्खियों में हैं। जी हां, इतना ही लोग इस गाने को लेकर इतनी चर्चा कर रहे हैं कि यह गाना ट्विटर पर ट्रेंड्स पर पहले स्थान नंबर पर आ गया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस वक्त ये गाना अब क्यों चर्चा में हैं... दरअसल, इस गाने के करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज हो गए हैं, जिसके बाद अब लोग इसकी काफी चर्चा कर रहे हैं। ट्विटर पर #KurtaPajamaHits100M हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब शहनाज और टोनी के फैंस भी अब उन्हें बधाई दे रहे हैं और काफी खुश हो रहे हैं। कई यूजर्स ने तो यू-ट्यूब के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें गाने के व्यूज को हाइलाइट किया गया है। अभी तक हजारों लोगों ने इस गाने को लेकर ट्वीट किए हैं। साथ ही फैंस गाने के लिंक भी शेयर कर रहे हैं। इस गाने में शहनाज और टोनी साथ में नज़र आए थे, जिसमें उनकी बेहद अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं, गाने में एक्ट्रेस काफी खुबसूरत लग रही थीं और ब्लैक ड्रेस में उन्हें काफी पसंद किया गया है।

    एक्ट्रेस 'कुर्ता पजामा' गाने में टोनी कक्कड़ के साथ नजर आईं थीं। इन दोनों का यह गाना सुपरहिट रहा था। गाना रिलीज होने के बाद गाना यूट्यूब पर करीब 4 दिनों तक ट्रेंड में रहा था और उस वक्त भी वो काफी चर्चा में रही थीं। पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का यह पहला वीडियो नहीं है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ हो। इससे पहले एक्ट्रेस के गाने रिलीज हुए थे। गाने की बात करें तो इसे गाने के साथ-साथ टोनी ने इसके लिरिक्स भी खुद लिखे हैं। म्यूजिक के अलावा इस गाने को प्रोड्यूस भी टोनी ने किया है। इस गाने को डायरेक्ट राहुल डी शेट्टी ने किया है।

    शहनाज ने बिग बॉस के जरिए अपना खास नाम कमाया था। बिगबॉस के घर के बाहर आने के बाद अब शहनाज लगातार खबरों में रहती हैं। शहनाज घर से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ के साथ एक गाने में नज़र आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस कई वीडियो, फिटनेस की वजह से लगातार खबरों में हैं। बता दें कि शहनाज गिल ने अपने गानों और अपनी अदायगी से पंजाबी सिनेमा में तो खूब नाम कमाया ही, साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 के जरिए भी लोगों का खूब दिल जीता।  

    comedy show banner