Shatrughan Sinha ने शेयर किया Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी का वीडियो, मंत्रोच्चार के बीच हुईं ये रस्में
शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर वेडिंग के अनदेखे वीडियो और फो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बेटी की शादी की खुशी के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने फैंस और चाहने वालों को वेडिंग अनदेखी झलकियां दिखाते हुए आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को सिविल मैरिज की। जहां उनके परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए।
सोनाक्षी के शादी के अनदेखे पल
शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी के दो वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। जहीर और सोनाक्षी की रजिस्टर्ड मैरिज शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित घर 'रामायण' में हुई। इसके बाद शाम को कपल ने होटल बास्टियन में रिसेप्शन का ग्रैंड फंक्शन रखा, जिसकी इनसाइड इमेज भी शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की है।
यह भी पढ़ें- पत्नी Sonakshi Sinha पर जहीर इकबाल ने लुटाया प्यार, एक- दूसरे को किस करते हुए कपल की नई तस्वीरें वायरल
सिविल मैरिज के साथ रीति-रिवाज
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भले सिविल मैरिज की, लेकिन इस दौरान कुछ रीति- रिवाज भी किए। शत्रुघ्न सिन्हा के शेयर किए पहले वीडियो में दूल्हा- दुल्हन परिवार के साथ हाथ जोड़े बैठे हैं और पंडितजी मंत्र पढ़ते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में सोनाक्षी की ब्राइडल एंट्री शामिल है, जिसमें एक्ट्रेस के दोस्त चादर वाली रस्म अदा करते हुए दिखे। इनमें एक्टर साकिब सलीम भी नजर आए।
With an attitude of gratitude we would like to thank everyone for celebrating with us on our special day seems to be the 'wedding of the century' with your warmth, love, congratulatory messages for our darling daughter #SonakshiSinha with #ZaheerIqbal as they start a new chapter… pic.twitter.com/sTveotv9CK
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 26, 2024
बेटी- दामाद पर लुटाया प्यार
शत्रुघ्न सिन्हा ने रिसेप्शन की भी झलक दिखाई। पहली फोटो में न्यूली वेड कपल गेस्ट के साथ पोज करते हुए दिखा। वहीं, दूसरी फोटो में सोनाक्षी और जहीर, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ पोज करते दिखे। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने बेटी की शादी को सदी की शादी बताया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'सदी की शादी'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "हमारे साथ हमारे खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हम सभी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं। आपकी गर्मजोशी, प्यार और मैसेज के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 'सदी की शादी' जैसी लगती है, क्योंकि वे अपने जिंदगी के खूबसूरत सफर में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।"

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।