Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शत्रुघ्न सिन्हा का छलका दर्द, कहा- KRK का सपोर्ट करने पर उनके और बेटी सोनाक्षी के बारे में की गई गंदी बातें

    By Jagran NewsEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 08:13 PM (IST)

    शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि पिछले दिनों KRK को सपोर्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। सोशल मीडिया पर उन्हें और बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा लोग गंदी-गंदी बातें लिख रहे थे।

    Hero Image
    Shatrughan Sinha Sonakshi sinha ON Kamal R Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कमाल आर खान यानी केआरके का सपोर्ट किया था। यह तब हुआ जब दुबई से भारत लौटे हुए केआरके को मुंबई पुलिस ने कई मामलों में गिरफ्तार किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके के समर्थन में ट्वीट किया और कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शत्रुघ्न सिन्हा का छलका दर्द

    हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, शत्रुघ्न ने खुलासा किया कि केआरके को सपोर्ट करना उनपर ही उल्टा पड़ गया था। लोग इतने गुस्से में थे कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को भी ट्रोल करने से बाज नहीं आए। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सब अपनी उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चलते किया था।

    ट्वीट पर हुए थे ट्रोल

    ई-टाइम्स से बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा, 'केआरके के बारे में उस ट्वीट को बैकलैश मिला। लोगों ने मेरे बारे में और सोनाक्षी के बारे में भी गंदी बातें कही। मैं उनकी गलतियों के बारे में बात नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उनकी राय से हम इत्तेफाक ना रखते हों पर उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। हम सिर्फ इसलिए केआरके के खिलाफ हो जाएं कि उनके सितारे अच्छे नहीं चल रहे।'

    सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कही बुरी बातें

    उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जिस तरह से उन्हें उठाया गया है, क्या कोई उनका समर्थन करेगा? मुझे लगता है कि यह थोड़ा ज्यादा हो गया था। फिल्म इंडस्ट्री में निर्दोष कौन हैं? सितारों के सभी गलत कामों पर लोगों का ध्यान नहीं गया है। हम एक उद्योग के रूप में एक परिवार हैं, कभी-कभी इसे अनदेखा कर देते हैं। यह अलग बात है।'

    KRK को किया था सपोर्ट

    बता दें कि हटाए गए ट्वीट्स में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि कमाल राशिद खान @kamaalrkhan विरोध और संघर्ष के बावजूद वह एक सेल्फ मेड इंसान हैं। उसके पास सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपने दम पर अपनी जगह बनाई है।' 

    यह भी पढ़ें

    Bigg Boss 16: अब्दु राजिक को नॉमिनेट किया तो गुस्साए फैंस ने किया शो का बायकॉट, बोले- अब बिग बॉस देखना बंद

    Chup एक्टर सनी देओल अब करण देओल के साथ करेंगे फिल्म, 'अपने 2' में दिखेगी बाप-बेटे की शानदार बॉन्डिंग