विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ का 14 साल पुराना गीत, महिलाएं सूर्य देव से करती हैं शिकायत; भावुक कर देती है गाने की एक-एक लाइन

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:20 PM (IST)

लोक गायिका शारदा सिन्हा का एक लोकप्रिय छठ गीत है जिसे 44 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। ...और पढ़ें

शारदा सिन्हा ने गाया है पॉपुलर छठ गीत

शारदा सिन्हा ने गाया है पॉपुलर छठ गीत

HighLights

  1. शारदा सिन्हा ने गाया है पॉपुलर छठ गीत

  2. भक्त सूर्य देव से शिकायत करते हैं गीत में

  3. यह गीत भक्त-भगवान के आत्मीय संबंध को दर्शाता है

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। छठ के पर्व की तरह ही इसके गीतों का भी एक अलग ही महत्व है। जिस तरह से ये त्योहार आपके अंदर एक इमोशन्स जगाने का काम करता है उसी तरह इसके गीत को सुनकर घर की याद आने लगती है।

आज हम आपको पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के एक ऐसे गीत के बारे में बताएंगे जिसमें वो सूर्य देवता से उनकी ही शिकायत कर रही हैं। छठ (Chhath Geet) एक ऐसा लोकपर्व है, जिसमें घर की महिलाएं गीत गाकर सूर्य देव और छठी मैया से अपनी मनोकामनाएं सीधे कहती हैं। ये हमें दिखाते हैं कि मनुष्य का जीवन प्रकृति पर कितना निर्भर है।

शारदा सिन्हा ने गाने में दी है आवाज

आज हम आपको छठ के एक ऐसे ही पारंपरिक गीत के बारे में बताएंगे जिसे अब तक यूट्यूब पर 4.4 करोड़ (44 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हम बात कर रहे हैं शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के पॉपुलर छठ गीत हो दीनानाथ की।

Chhath (5)

शारदा सिन्हा की आवाज में सोना सट कुनिया हो दीनानाथ छठ पूजा के सबसे लोकप्रिय और भावुक गीतों में से एक है। मैथिली और भोजपुरी लोक-संस्कृति की झलक समेटे इस गीत में भक्त और सूर्य देव (दीनानाथ) के बीच के संवाद को बेहद मार्मिक ढंग से पिरोया गया है।

भक्त करता है सूर्य देव से शिकायत

इसका मतलब है कि हे दीनानाथ! आप बाकी दिनों में तो सुबह-सुबह उग जाते हैं, लेकिन आज अर्घ्य देने के दिन इतनी देर क्यों हो रही है? इस गीत में सूर्य देव के देर से आने की वजह भी बताई गई है।

सूर्य देवता कहते हैं, ‘बाट में भेटिए गेल गे अबला, एकटा अन्हरा पुरुष,अंखिया दिएइते गे अबला…इसका अर्थ है कि सूर्य देवता कह रहे हैं कि रास्ते में मिले एक अंधे व्यक्ति को आंखों की रोशनी दे रहे थे। एक संतान की इच्छा रखने वाली महिला को संतान का सुख दे रहे थे। इस वजह से उन्हें आने में थोड़ी देर हो गई।

यह गीत दिखाता है कि छठ पूजा में भक्त और भगवान के बीच कोई दूरी नहीं होती। ईश्वर को अगर आप अपना मानते हैं तो बच्चों की तरह उनसे शिकायत भी कर सकते हैं। भक्त अपने आराध्य से एक परिवार के सदस्य की तरह उलाहना दे सकता है और सवाल पूछ सकता है। यही इस प्यारे से छठ गीत की खूबी है।

यह भी पढ़ें- 37 साल पहले Alka Yagnik ने गाया था छठी मैया का 'विदाई एंथम', छठ पूजा के आखिरी दिन बजता है भोजपुरी गीत

यह भी पढ़ें- पवन सिंह के साथ मिलकर सोनू निगम ने गाया था पहला छठ गीत, 6 सालों से कानों में घोल रहा मिठास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।