Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shamshera song Fitoor Out: शमशेरा का दूसरा सॉन्ग 'फितूर' रिलीज, रणबीर कपूर और वाणी कपूर केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 02:16 PM (IST)

    Shamshera song Fitoor released रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा का दूसरा गाना फितूर रिलीज हो चुका है। इस गाने में रणबीर और वाणी ऑन-स्क्रीन जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही हैं और दोनों रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।

    Hero Image
    Shamshera song Fitoor released Ranbir Kapoor and Vaani Kapoor chemistry win hearts of people.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Shamshera song Fitoor released: रणबीर कपूर लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म शमशेरा को लेकर काफी चर्चा में हैं। मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'जी हुजूरू' को मिली शानदार सफलता के बाद अब गुरूवार को फिल्म का दूसरा गाना 'फितूर'  रिलीज हो चुका है। इस गाने में वाणी और रणबीर की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस रोमांटिक गाने के रिलीज होने की जानकारी मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कर दी है। करण मल्होत्रा द्वारा लिखे इस प्यार भरे सॉन्ग को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपने बेहतरीन आवाज दी है। शमशेरा का ये रोमांटिक सॉन्ग ने फैंस के दिल में जगह बना शुरू कर दिया है। गाने को यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में कई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    यहां देखें सॉन्ग वीडियो

    विलेन बनना चाहतें हैं रणबीर कपूर

    हाल ही में मेकर्स ने आके टेप्स नाम की तीन एपिसोड की आखिरी वीडियो को शेयर किया था। जिसमें बात करते हुए उन्होंने बड़े पर्दे पर एक खलनायक बनने की इच्छा जाहिर की है। हम हमेशा हीरो का साथ देते हैं, लेकिन अगर हीरो के लिए अपने वर्चस्व को दिखाना वाले विलेन ही नहीं होते। तो हीरो, हीरो कैसे बन पाते।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    वीडियो में वो आगे कहते हैं, मेरा सपना है कि एक बार नकरात्मक भूमिका निभाऊं और लोग अपने बच्चों को कहेंगे कि सो जा नहीं, तो रणबीर आ जाएगा। अभिनेता ने आगे कहा, जैसे-जैसे हमारा सिनेमा विकास हो रहा है, उस आधार पर विलेन के किरदार ज्यादा से ज्यादा जटिल और दिलचस्प होते जा रहे हैं। मैं उन बुरे लोगों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो हमको हमारी सीट पर डरा देंगे और विलेन की सही परिभाषा को दर्शाएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    शमशेरा की कहानी 1800 के अंत में बेस्ड है, जिसमें डैकत आदिवासी अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे। शमशेरा में रणबीर कपूर बल्ली की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि उनके अपोजित संजय दत्त एक क्रू अंग्रेजी हुकूमत के ऑफिस शुद्ध सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    फिल्म में रणबीर और संजय दत्त के अलावा एक्ट्रेस वाणी कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। ऐतिहासिक घटना पर आधारित ये फिल्म अगले महीने 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner