विरुष्का रिस्पेशन में जब शाहरुख़ ने अनुष्का से कहा जब तक हैं खान... रणबीर के भी दिल का ब्रेकअप
ख़बर है कि रणबीर कपूर ने ब्रेकअप वाले सांग पर डांस किया तो उनका चन्ना मेरेया वाला जोक्स भी उन्होंने अनुष्का के साथ शेयर किया।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनुष्का और विराट के मुंबई में हुए वेडिंग रिसेप्शन में काफी मस्ती और जमकर धमाल हुआ है। लेकिन सबसे अधिक आकर्षण के केंद्र में रहे शाहरुख़ खान, जिन्होंने अनुष्का और विराट के साथ जमकर मस्ती की। डांस फ्लोर पर उन्होंने खूब रंग जमाया। इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो सामने आये हैं, जिसमें शाहरुख़ खान ने अनुष्का के सामने ही विराट की खूब टांग खिंचाई की है।
शाहरुख़ खान ही अनुष्का के फिल्मी करियर के पहले हीरो थे। ऐसे में शाहरुख़ खान ने अपनी और अनुष्का की फिल्म जब तक हैं जान का वह संवाद कि ''जब तक हैं जान की तरह जब तक है खान'' कह दिया। विराट शाहरुख़ के कहे संवाद दोहरा रहे थे। लेकिन जैसे ही शाहरुख़ ने जब तक है खान कहा...विराट चौंक गये। लेकिन शाहरुख़ ने जमकर खिंचाई की और फिर खूब मस्ती हुई। शाहरुख़ खान ने प्रीटि वुमन गाने पर भी अनुष्का और विराट के साथ ठुमके लगाये। फिर अपनी फिल्म ब हैरी मेट सेजल के गाने पर भी ठुमके लगे। मजेदार बात यह रही कि शाहरुख़ और अनुष्का की फिल्म जब हैरी मेट सेजल की तर्ज पर अंगूठी खोने वाला जोक्स भी सोशल मीडिया पर खब वायरल रहा कि वह अंगूठी विराट को मिल गयी है।
यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट के रिसेप्शन में अमिताभ, अंबानी, शाहरुख़, एेश्वर्या, रेखा, माधुरी, सचिन, धोनी पहुंचे
यही नहीं शाहरुख के अलावा कट्रीना कैफ ने भी ठुमके लगाये तो रणबीर कपूर ने ऐ दिल है मुश्किल वाले अंदाज में विराट के साथ मिल कर दिल को पूरा किया तो अनुष्का ने उसमें तीर निकालते हुए पोज में तस्वीरें लीं। ख़बर है कि रणबीर कपूर ने ब्रेकअप वाले सांग पर डांस किया तो उनका चन्ना मेरेया वाला जोक्स भी उन्होंने अनुष्का के साथ शेयर किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।