विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Jawan Looks: ट्रेलर में शाह रुख खान के दिखे 9 अलग लुक, क्या है 'जवान' की मिस्ट्री

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 31 Aug 2023 04:40 PM (IST)

Jawan Shahrukh Khan Looks शाह रुख खान की फिल्म जवान के ट्रेलर रिलीज ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर ...और पढ़ें

Shahrukh Khan Jawan 9 Different Looks /Photo- Dainik Jagran Graphics
Shahrukh Khan Jawan 9 Different Looks /Photo- Dainik Jagran Graphics

HighLights

  1. जवान के ट्रेलर में दिखे शाह रुख खान के 9 अलग लुक
  2. एटली की 'जवान' फैंस के लिए एक बड़ी मिस्ट्री
  3. 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'जवान

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Jawan Looks: 'पठान' के बाद शाह रुख खान ने बॉक्स ऑफिस का एक बार फिर गर्दा उड़ाने के लिए अपनी कमर कस ली है। साल 2023 में बॉलीवुड के बादशाह खान की दूसरी फिल्म 'जवान' जल्द ही सिनेमाघरों में लोगों तक पहुंचने वाली है।

किंग खान की एक्शन ड्रामा फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली ऑडियंस के बीच आ चुका है, जिसमें शाह रुख खान 'पठान' से भी ज्यादा दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 'जवान' में पहली बार किंग खान के साथ साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा की केमिस्ट्री फैंस को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

हालांकि, इस ट्रेलर में जिस चीज पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं शाह रुख खान के डिफरेंट लुक्स। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में किंग खान 1 नहीं, बल्कि 9 अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। चलिए फटाफट देखते हैं उनके सभी लुक्स-

बाल्ड लुक

एटली की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर को देखने के बाद भी शाह रुख खान के किरदार की पहेली को सुलझाना फैंस के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। बल्कि, पहली बार वह इतने अलग लुक्स में नजर आए, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

ट्रेलर में शाह रुख खान सबसे पहले बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं, जिसने मुंबई मेट्रो को हाइजैक कर लिया है। उनका ये लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इंटेंस लुक

शाह रुख खान का ट्रेलर में जो दूसरा लुक दिखाया गया है, उसमें उनकी आंखों को हाइलाइट किया गया है। एक हाथ में डंडा पकड़े हुए हैं।

तो वहीं दूसरे लुक में वह सफेद बालों के साथ कुर्सी पर बैठे हुए वह गहरे चिंतन में डूबे हुए हैं।

पुलिस अधिकारी लुक

तीसरे लुक में शाह रुख खान काफी यंग और पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं। जिसकी एक झलक ट्रेलर में दिखाई गई है। इसके अलावा ही एक अन्य लुक में आंखों पर गॉगल्स लगाए शाह रुख खान के ये गाने का लुक लग रहा है।

हाथों में बंदूक थामे आए नजर

पांचवें लुक में किंग खान हाथों में बड़ी सी बंदूक थामें हुए। हलकी बीयर्ड और मूछों के साथ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाह रुख खान का छठा लुक हम पहले भी कई फिल्मों में देख चुके हैं। इस लुक में शाह रुख खान हमेशा की तरह अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसमें उनका लुक क्लीन शेव है।

आर्मी ऑफिसर

शाह रुख खान का सातवां लुक आर्मी ऑफिसर का है, जिसमें वह बड़ी-बड़ी मूछों के साथ अपनी जान देश के लिए हजार बार दांव पर लगाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान 'जवान' के ट्रेलर में आठवें लुक में बढ़े हुए सफेद बालों और दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। चश्मा लगाए और आंखों में आंसू भरे शाह रुख खान का ये लुक काफी अलग है।

मासी लुक

शाह रुख खान का 'जवान' के ट्रेलर में जो आखिरी लुक है, उसे फैंस काफी इम्प्रेस हो गए हैं और वह किंग खान के इस लुक को मासी लुक बता रहे हैं। हाथों में हथियार पकड़े, मुंह में सिंगार दबाए किंग खान का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

विकीपीडिया में छपी जानकारी के मुताबिक शाह रुख खान एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान ने डबल रोल में नजर आने वाले हैं। जिसमें एक विलेन और एक हीरो होगा। हालांकि, उनके इन 9 अलग लुक्स की क्या मिस्ट्री है, इसका खुलासा 7 सितंबर को होगा।