विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Advance Booking: भारत में शुरु हुई 'जवान' की एडवांस बुकिंग, सिर्फ इन जगहों पर बुक कर सकते हैं टिकट

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 31 Aug 2023 03:30 PM (IST)

Jawan Advance Booking Now Open In India सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर जवान का ट्रेलर गुरुवार को जारी कर दिया ...और पढ़ें

Jawan Advance Booking Now Open In India
Jawan Advance Booking Now Open In India

HighLights

  1. इन जगहों पर शुरू हुई जवान की एडवांस बुकिंग
  2. विदेश में जवान ने कमाए इतने करोड़
  3. जवान की तगड़ी स्टार कास्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Advance Booking Now Open In India: शाह रुख खान की फिल्म जवान की रिलीज नजदीक आ रही है। इसके साथ ही एक्टर फिल्म का प्रमोशन भी जोर- शोर से करना शुरू कर दिया है। इस बीच दर्शकों को थोड़ी राहत देते हुए गुरुवार को जवान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ है।  

जवान को लेकर दर्शकों के लिए एक और गुड न्यूज है। विदेश के बाद अब भारत में भी जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जवान के मेकर्स ने बुधवार को मुंबई में एडवांस बुकिंग के लिए काउंटर खोल दिए है, लेकिन कुछ सेलेक्ट थिएटर्स में सिर्फ।

इन जगहों पर शुरू हुई बुकिंग

मुंबई के दो थिएटर्स में जवान की बुकिंग शुरू हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें पीवीआर: इन्फिनिटी, मलाड और पीवीआर आईसीओएन: फीनिक्स पैलेडियम, लोअर परेल शामिल है। इन जगहों पर जवान के 2डी और आईमैक्स 2डी दोनों शो उपलब्ध हैं। हालांकि पीवीआर आईसीओएन, लोअर परेल में केवल आईमैक्स 2डी के शोज है।

विदेश में कमाए इतने करोड़

जवान के ओवरसीज एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने डेढ़ करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन की रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने अमेरिका में अब तक 12340 टिकट बेच चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.57 करोड़ (191,279 डॉलर) हो गया है।  पूरे अमेरिका में जवान को 431 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, शो की बात करें तो ओपनिंग डे पर जवान के 1822 शोज रखे गए हैं।

जवान की तगड़ी स्टार कास्ट

जवान एक हफ्ते बाद 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। जवान में शाह रुख खान के साथ साउथ की एक बड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। इनमें नयनतारा, विजय सेतुपति और प्रियामणि का नाम शामिल है। इनके अलावा जवान में सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर,  और रिद्धि डोगरा भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल अपीरियंस है। जवान का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। वहीं गौरी खान और शाह रुख की कंपनी रेड चिलीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।