विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: सिर्फ 'जवान' ही नहीं! इस फिल्म में भी पुलिस ऑफिसर का रोल कर चुके हैं शाह रुख खान

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 31 Aug 2023 02:45 PM (IST)

Shah Rukh Khan As Cop शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

पुलिस की वर्दी में दिखे शाह रुख खान (Photo Credit-Twitter)
पुलिस की वर्दी में दिखे शाह रुख खान (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ
  2. पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे किंग खान
  3. जल्द रिलीज होगी शाहरुख की जवान

नई दिल्ली जेएनएन : Jawan Shah Rukh Khan Police Cop: आखिरकार जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो आ गया है। जी हां शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में शाह रुख अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं,

उनमें से एक है पुलिस ऑफिसर का रोल। फिल्म के इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बड़ा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवान से पहले किस फिल्म में शाह रुख पुलिस वाले की भूमिका अदा कर चुके हैं।

इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर बन चुकें शाह रुख खान

गुरूवार को जवान का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में शाहरुख खान को पुलिस वाले की वर्दी में देख फैंस की एक्साइटमेंट लेवल भी काफी हाई हो गयी है। शाह रूख खान के 31 साल के फिल्मी करियर में बहुत कम बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने बड़े पर्दे पर पुलिस वाले की भूमिका अदा की है। पहली बार ये कारनामा साल 2001 में आई एक्टर की फिल्म वन टू का फोर में हुआ था।

इस फिल्म में शाह रुख ने अरुण वर्मा पुलिस इंस्पेक्टर का रोल अदा किया था। डायरेक्टर शशिलाल के नायर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाह रुख के अलावा जैकी श्रॉफ और जूही चावला जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के बाद अब डायरेक्टर एटली की जवान में शाह रुख खान बतौर पुलिस ऑफिसर नजर आएंगे।

जल्द रिलीज होगी जवान

फिल्म जवान का ट्रेलर सामने आने का बाद अब हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। शाह रुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर जवान आने वाले 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पठान की अपार सफलता के बाद देखना ये होगा कि क्या जवान भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं।