Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काम पर लौटने की तैयारी कर रहे शाहरुख खान, फोटो शेयर कर बोले- 'दाढ़ी काटने का वक्त आ गया'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:11 AM (IST)

    शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए अपने के साथ संपर्क बनाकर रखते हैं। शाहरुर खास मौकों पर अपने फैंस के साथ कई खुशखबर सेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख ने अपने फैंस को बताया है कि वो जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

    Hero Image
    शाहरुख खान की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के 'किंग' कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद से ही शाहरुख ना ही किसी फिल्म में नजर आए और ना ही उन्होंने किसी फिल्म का एलान किया। लेकिन अब लगता है कि शाहरुख खुद भी सेट पर जाकर शूटिंग करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। तभी तो उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वो काम पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए अपने के साथ संपर्क बनाकर रखते हैं। शाहरुर खास मौकों पर अपने फैंस के साथ कई खुशखबर सेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख ने अपने फैंस को बताया है कि वो जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। बीते दिनों मुंबई में लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद थीं। लेकिन अब धीरे- धीरे सबकुछ सामान्य स्थिति में आने लगा है। तो ऐसे में सितारे भी फिल्मों के सेट पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    हाल ही में शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, 'वो कहते हैं समय को दिन, महीने और दाढ़ी से मापा जाता है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है ट्रिम करने का और काम पर लौटने का। उन सभी को शुभकामनाएं जो कुछ हद तक सामान्य स्थिति में पहुंच गए हैं। सुरक्षित और स्वस्थ दिन और आगे काम करने के महीने। सभी को ढेर सारा प्यार'।

    शाहरुख के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। शाहरुख के पैंस को तो लंबे अरसे से उनकी वापसी का इंतजार था। ऐसे में अब उनकी वापसी की खबर सुनकर सबी लोग खासे एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख के इस पोस्ट के बाद से ही ट्विटर पर भी उनका नाम ट्रेंड करने लगा है।

    बता दें कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में है। फिल्म की घोषणा होने के बाद से शूटिंग रुकी हुई है। उसका कारण महामारी का फैलना है। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो लीक हुआ था। जिसमें वह एक्शन सीन करते नजर आए थे। शाहरुख खान के फैंस उन्हें एक्शन सीन करते हुए देखकर काफी उत्साहित हो गए थे।

    गौरतलब है कि आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थीं। तब से उनकी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी। अब वह फिल्म पठान में नजर आएंगे। वहीं खबर ये भी है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी के साथ भी काम कर रहे हैं।

    टीवी की Most Desirable Woman 2020 बनीं एरिका फर्नांडिस, बोलीं- 'मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा'

    comedy show banner
    comedy show banner