Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शॉपिंग मॉल में साथ नजर आए शाहरुख और अबराम

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 18 May 2015 05:51 PM (IST)

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को 'फैमेली मैन' कहा जाता है। वो अपने परिवार को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं। इसका उदाहरण कई बार देखने और सुनने को मिला भी है। आलम यह है कि कई बार शाहरुख खान अपने बच्चों के लिए विवादों में भी घिर जाते हैं। बहरहाल इस

    मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को 'फैमेली मैन' कहा जाता है। वो अपने परिवार को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं। इसका उदाहरण कई बार देखने और सुनने को मिला भी है। आलम यह है कि कई बार शाहरुख खान अपने बच्चों के लिए विवादों में भी घिर जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगना ने किया खुलासा, फिल्म इंडस्ट्री में रहना क्यों है मुश्किल

    बहरहाल इस बार शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ एक शॉपिंग माॅल में घूमते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच की केमेस्ट्री देखते ही बन रही थी। अबराम जहां एक तरफ शाहरुख खान की कंपनी को खूब एंजॉय कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान भी अबराम के लिए कुछ भी करने को तैयार थे।

    टीवी न्यूज रिपोर्टर एकांश भारद्वाज 'मदमस्त बरखा' के बने हीरो

    इस लिहाज से देखा जाए तो इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि अबराम भी आने वाले समय के स्टार होंगे। वैसे भी वो अभी से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं। इसमें शाहरुख खान का बहुत बड़ा योगदान हैं। वो अक्सर ट्विटर पर अबराम की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं और उनकी दिलचस्प बातें आैर आदतें भी शेयर करते रहते हैं।