Shahrukh Khan की बेटी Suhana का स्कूल खत्म, मां गौरी ने शेयर किया अवॉर्ड सेरेमनी का वीडियो
Shahrukh Khan और Gauri Khan की बेटी Suhana Khan ग्रेजुएट हो गई हैं। इस मौके पर गौरवान्वित पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। चार साल कैसे निकल गए पता नहीं चला। Ardingly college से ग्रेजुएट। आखिरी पिज्ज, आखिरी ट्रेन राइड और रियल वर्ल्ड में पहला स्टेप। स्कूल खत्म लेकिन लर्निंग नहीं। इसके साथ नए अनुभव और रंग तुम्हारी आने वाली जिंदगी में आएं। यह कमेंट बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने अपनी बेटी के लिए लिखे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना ग्रेजुएट हो गई हैं और इस खास मौके पर वे उनके साथ थे।
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी स्कूल से ग्रेजुएट हो गई हैं। वे Ardingly में पिछले चार सालों से पढ़ रही थीं। स्कूल के आखिरी दिन सुहाना के पापा और मम्मी दोनों उनके साथ थे। शाहरुख खान ने इसको लेकर दो पोस्ट शेयर की है जिसमें वे सुहाना और पत्नी गौरी संग नजर आ रहे हैं। पहली पोस्ट में शाहरुख के साथ पत्नी गौरी और बेटी सुहाना को देखा जा सकता है। कैप्शन में वे लिखते हैं, चार साल निकल गए। Ardingly college से ग्रेजुएट। आखिरी पिज्ज, आखिरी ट्रेन राइड और रियल वर्ल्ड में पहला स्टेप। स्कूल खत्म लेकिन लर्निंग नहीं।
4 yrs have flown by. Graduating from Ardingly. Last pizza...last train ride...and first step into the real world...school ends...learning doesn’t. pic.twitter.com/hKHPIj0ffe— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 28, 2019
इसके बाद शाहरुख ने एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें वे बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। वे लिखते हैं कि स्कूल में आखिरी दिन, अब नए अनुभव और रंग तुम्हारी आने वाली जिंदगी में आएं।
Last day at school. To adding new experiences and colours to your life ahead.... pic.twitter.com/NnAIUUYkG8— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 28, 2019
शाहरुख ने अपनी बेटी को यह सीख दी है कि स्कूल जरुर खत्म हो गया हो लेकिन लर्निंग हमेशा चलती रहेगी। इसके साथ सुहाना की मां गौरी खान ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देख सकते हैं कि सुहाना को रसल कप मिला है जिसके बाद वे बेहद खुश हैं।
The Russel cup for exceptional contribution to drama. 👏🏻 pic.twitter.com/FE5CrsEXIv— Gauri Khan (@gaurikhan) June 28, 2019
यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 8: Shahid Kapoor का धमाल, 150 करोड़ से सिर्फ इतना दूर
Lunch at Ardingly.. Graduation pic.twitter.com/BpXmAFGlDB— Gauri Khan (@gaurikhan) June 28, 2019