Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान की 'शहजादी' सुहाना खान ने किया पिता को बर्थडे विश, प्यारी सी तस्वीर की शेयर

    इसी बीच शाह रुख खान को उनकी लाडली सुहाना खान ने एक बेहद ही क्यूट तस्वीर शेयर कर विश किया है। सुहाना ने ना केवल अपने पिता शाहरुख खान बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को भी बर्थडे विश किया है।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Wed, 03 Nov 2021 07:26 AM (IST)
    Hero Image
    सुहाना खान ने किया पिता को बर्थडे विश, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाह रुख खान के बर्थडे पर उनके फैंस के साथ ही तमाम दोस्त उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच शाह रुख खान को उनकी लाडली सुहाना खान ने एक बेहद ही क्यूट तस्वीर शेयर कर विश किया है। सुहाना ने ना केवल अपने पिता शाहरुख खान बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को भी बर्थडे विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना खान ने अपने पिता शाह रुख खान के बर्थडे पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने शाह रुख को बर्थडे विश किया है। सुहाना ने जो तस्वीर शेयर की है वो बेहद पुरानी तस्वीर है। इस तस्वीर में सुहाना खान बेहद छोटी हैं और वो अपने पिता को किस कर रही हैं। तस्वीर में पीछे की तरफ गौरी खान भी नजर आ रही हैं।

    इसके अलावा सुहाना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को भी बर्थडे विश किया है। शनाया कपूर का भी 2 नवंबर को शाह रुख खान के साथ ही बर्थडे आता है। सुहाना ने शनाया के साथ की भी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शनाया और सुहाना दोनों ही बहुत छोटी हैं। दोनों ही तस्वीर में बहुत प्यारी लग रही हैं। सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

    सुहाना खान ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में वो शाह रुख और शनाया दोनों के साथ हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने शाह रुख और शनाया दोनों को ही अपना बेस्टफ्रेंड बताया है। बता दें कि सुहाना खान शाह रुख और गौरी की बेटी हैं। दोनों ही सुहाना से बेहद प्यार करते हैं। इस समय सुहाना न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।