अलग शहर बसा रहे हैं 568 करोड़ के मालिक और 'छम्मक छल्लो' के सिंगर! होगी अपनी करेंसी, अपने नियम
Chammak Challo Singer City करीना कपूर और शाहरुख खान का गाना छम्मक छल्लो के सिंगर अपना अलग शहर बसाने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आपको एक्टर शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा.वन' तो याद होगी और उस फिल्म का गाना 'छम्मक छल्लो' भी याद होगा। वो ही गाना जिसमें करीना कपूर ने रेड कलर की साड़ी पहनकर डांस किया था और वो गाना काफी पॉप्युलर भी हुआ था। अब वो गाना एक बार अपने सिंगर की वजह से सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि इस गाने के सिंगर अपना अलग शहर बनाने जा रहे हैं।
जी हां, इस गाने में अपनी आवाज देने वाले रैपर एकॉन अब साउथ अफ्रीका में अपना खुद का अलग शहर बनाने वाले हैं। सिंगर एकॉन ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और बताया है कि 'एकॉन सिटी' का एग्रीमेंट पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एकॉन सिटी सेनेगल में बसाई जा रही है और इसका नाम एकॉन सिटी होगा
Just finalized the agreement for AKON CITY in Senegal. Looking forward to hosting you there in the future pic.twitter.com/dsoYpmjnpf
— AKON (@Akon) January 13, 2020
वहीं, बताया जा रहा है कि एकॉन को इस सिटी के लिए 2 हजार एकड़ की जमीन भी मिल गई है। साथ ही इस सिटी में खुद के अलग नियम होंगे और सिटी में एक क्रिप्टो करेंसी यानी डिजिटल करेंसी भी चलेगी, जिसका नाम Akion होगा। इस सिटी का निर्माण शुरू हो गया है और 2018 में एकॉन ने इसकी जानकारी भी दी थी। साथ ही शहर में एयरपोर्ट जैसी कई सुविधाएं भी होंगी।
हालांकि, अभी सिटी को बसने में करीब 10 साल लगेंगे और उसके बाद यहां लोग रहना शुरू होंगे। बता दें कि एकॉन काफी अमीर शख्स हैं और उनकी कुल संपति 80 मिलियन डॉलर है, जो करीब 568 करोड़ रुपये है। वे दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स में एक हैं और अफ्रीका के सबसे अमीर सिंगर हैं। अभी एकॉन अपनी सिटी को लेकर खबरों में हैं।