Video: गुरु रंधावा संग डांस करती नजर आईं शहनाज गिल, फैंस बोले- पंजाब की ताकत...
shehnaaz gill guru randhawa video शहनाज गिल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दोनों एक साथ प्रोड्यूसर और एक्टर कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Diwali 2022: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) रविवार रात फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती भी की। बिग बॉस शो से पॉपुलर हुईं शहनाज गिल ने इस पार्टी में अलग अंदाज में दिखी। शहनाज गिल प्लजिंग नेक लाइन ब्लाउज के साथ घाघरा स्टाइल स्कर्ट में क्लासी लुक में दिखीं। इस ड्रेस के साथ शहनाज ने स्टोन ज्वैलरी को टिम अप किया। इसी बीच इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरे और वीडियो सामने आ रहे हैं।
शहनाज और गुरु रंधावा का डांस
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे शहनाज गिल पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शहनाज और गुरु एक-दूसरे का हाथ थामे बहुत ही प्यार से डांस कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच केमिस्ट्री भी देखते ही बन रही है। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पंजाबियों की बैटरी चार्ज रहनी दी है। दूसरे यूजर ने लिखा एक फ्रेम में दो पंजाबी अब बनी बात। दूसरे यूजर लिखते हैं, 'शहनाज और गुरु साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं।
शहनाज की अदाओं ने लूटी लाइमलाइट
शहनाज हमेशा की तरह अपने पूरे लुक में बहुत प्यारी नजर आ रही हैं। शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस और मस्ती के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, नोरा फेतही, शहनाज गिल और रितेशल देशमुख हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।