Farzi में नकली नोट छापने वाले शाहिद कपूर असल जिंदगी में हैं इतने करोड़ के मालिक
शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी 10 फरवरी को रिलीज हो गई है। फर्जी में नकली नोटों की कहानी बताई गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं नकली नोटों को छापने वाले शाहिद की असली नेट वर्थ कितनी है। चलिए आज की स्टोरी में जानते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor in Farzi: शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज फर्जी रिलीज हो चुकी है। विजय सेतुपति के साथ इस वेब सीरीज में शाहिद की कमाल की एक्टिंग देखने को मिल रही है। इस वेब सीरीज में शाहिद एक आर्टिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं जो धीरे-धीरे नकली नोट बनाने के कारोबार में एक्सपर्ट हो जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं फर्जी में नकली नोट छापने वाले शाहिद की असल जिंदगी में कमाई कितनी है? तो चलिए आज शाहिद की असल कमाई पर एक नजर डालते हैं।
मुंबई में दो आलीशान घरों के हैं मालिक
शाहिद कपूर के पास मुंबई में दो आलीशान घर हैं। उनका एक घर जुहू में तो दूसरा वर्ली इलाके में स्थित है। उनके जुहू में स्थित अपार्टमेंट की कीमत 30 करोड़ रुपए है। वहीं वर्ली में उनका ड्यूप्लेक्स है जिसकी कीमत 56 करोड़ रुपए है। इस अपार्टमेंट में शाहिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वर्ली मुंबई का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। शाहिद के इस आलीशान घर में बालकनी के साथ छह पार्किंग स्पॉट हैं। शाहिद इस घर में अपनी फैमिली के साथ हाल ही में शिफ्ट हुए हैं। वहीं उनका जुहू स्थित घर उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन को रेंट पर दिया है। हर महीने कार्तिक इस घर का 7.5 लाख रुपए रेंट देते हैं।
फैशन लेवल चलाते हैं शाहिद
शाहिद कपूर एक फैशन लेबल के भी मालिक हैं। उनके फैशन लेबल का नाम 'Skult' है। ये फैशन लेबल हुडी, ट्रैक पैंट, शॉर्ट्स और जंपर्स के लिए काफी फेमस है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फैशन लेबल का टर्नओवर करोड़ों में है।
लग्जरी कारों के हैं मालिक
शाहिद कपूर लग्जरी कारों के खासे शौकीन हैं। हाल ही में शाहिद ने अपने मेबैक S580 को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है। इस लग्जरी कार की कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा जगुआर, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-एएमजी एस400 और पोर्श जीटीएस जैसी कारें शाहिद अपनी पार्किंग में रखते हैं। इसके साथ ही शाहिद को बाइक का भी खासा शौक है। उनके बाइक कलेक्शन में हार्ले डेविडसन फैट बॉय और यामाहा एमटी01 जैसी बाइक्स शामिल हैं।
258 करोड़ है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर की नेटवर्थ 258 करोड़ रुपए है। शाहिद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी वाइफ और बेटी के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी पिक्चर्स देखने को मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: Farzi Review: नकली नोटों की कहानी में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की असली अदाकारी, पढ़िए
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।