Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahid Kapoor ने ईशान के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा 'ये बंधन तो', एक्टर से हुई कैप्शन पढ़ने में गलती कमेंट कर लिखी ये बात

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Fri, 04 Jun 2021 06:25 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान खट्टर सोशल मीडिया पर मस्ती करते रहते हैं। अब अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

    Hero Image
    Shahid Kapoor share pictures with Ishaan and wrote 'Ye Bandhan tooo'.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान खट्टर सोशल मीडिया पर मस्ती करते रहते हैं। अब अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन फोटोज में अभिनेता शाहिद कपूर सेल्फी फनी पोज देते हुआ दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों भाई मुस्कुराते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर शाहिद कपूर ने साल 1995 में आई सलमान खान और शाहरूख खान की फिल्म करण अर्जुन के सॉन्ग ये बंधन को कैप्शन में लिखा है। जिसको पढ़ने में ईशान से गलती हो गई और उन्होंने कैप्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट लिखा, ‘कौन बंदर।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    अभिनाताओं की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

     Ishaan

    हॉल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तुर्की के मशहूर कलाकार की फैमिली पेटिंग शेयर की थी। इस पेटिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘पिक्चर्स ऑफ हैप्पीनेस: नाजिम हिकमत। तुर्की के महान कवि के दोस्त आबिदीन डिनो (तुर्की कलाकार और प्रसिद्ध चित्रकार से हैप्पीनेस की तस्वीर बनाने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने एक पूरे परिवार की एक तस्वीर बनाई। जो एक जर्जर कमरे में टपकी हुई छत के नीचे, टूटे हुए बिस्तर पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन फिर भी प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर मुस्कान है! खुशियां दुखों की अनुपस्थियों में नहीं है, लेकिन दुखों को स्वीकार करना चाहिए..।’

    बात अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।

    comedy show banner