Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt: आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने शेयर कर दी नई मां की पहली तस्वीर, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 08:42 AM (IST)

    बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को बेबी गर्ल ने जन्म लिया था। बेटी के बर्थ की जानकारी खुद ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपूर परिवार में आई इस खुशी में हर कोई शामिल हुआ।

    Hero Image
    Photo Credit : Alia Bhatt Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Photo After Becoming A Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में एक बेटी को जन्म दिया है। बॉलीवुड के पावर कवल आलिया और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। इस खबर से न सिर्फ दोनों के परिवार बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हैं। हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी। वहीं अब फैंस आलिया और रणबीर की बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है, जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बनीं हुई है। इस तस्वीर पर हर कोई हार्ट इमोजी शेयर कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहीन ने शेयर की आलिया की तस्वीर

    आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में शाहीन और आलिया को एक फ्रेम में देखा जा सकता है। दोनों खुले आसमान के नीचे दोनों स्माइल करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान शाहीन जहां ऑरेंज जैकेट और खुले बालों में नजर आ रही हैं। वहीं आलिया ने यलो कलर की टी-शर्ट कैरी की हैं। कैमरे का एंगल नीचे से रखा गया है, जिसमें पीछे आसमान नजर आ रहा है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करने के साथ ही इस पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं। अब तक इस तस्वीर को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

    बेटी के जन्म के बाद आलिया ने शेयर की थी ये तस्वीर

    आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में आलिया की शक्ल तो नहीं दिख रही थी, लेकिन उनके हाथ में एक बड़ा सा कप नजर आ रहा था। इस कप पर 'मामा' लिखा हुआ है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'यह मैं हूं'। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी पोस्ट किया था। इस पोस्ट में पूरा फोकस उनके बड़े से कप पर किया गया है।