विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाह रुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:16 PM (IST)

अभिनेता शाह रुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को एक इंस्टाग्राम रील के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। 

शाह रुख खान और अनंंत अंबानी का वीडियो वायरल

शाह रुख खान और अनंंत अंबानी का वीडियो वायरल

HighLights

  1. SRK ने इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा

  2. अनंत अंबानी और सदगुरु के साथ नजर आए किंग खान

  3. नोटिस में मानहानि और छवि खराब करने का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को एक लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस इंस्टाग्राम की एक रील को लेकर है, जिसमें अभिनेता और अनंत अंबानी के बीच हुई बातचीत के बारे में कथित तौर पर भ्रामक और मानहानिकारक दावे किए गए थे।

बताया गया है कि यह बातचीत हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, शाह रुख खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से नोटिस भेजे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रील वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुविज्ञ शर्मा द्वारा पोस्ट की गई एक वायरल रील में अनंत को सद्गुरु के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया, और साथ ही एक दूसरी क्लिप में शाह रुख और अंबानी के बीच बातचीत दिखाई दी। इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि इस बातचीत के दौरान शाह रुख से चुप रहने के लिए कहा गया था, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं और अटकलें शुरू हो गईं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Suvigya Sharma (@ram.bhakt.suvi)

सुविज्ञ ने कानूनी नोटिस को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। शाह रुख की कानूनी टीम ने कथित तौर पर इस कंटेंट को शरारतपूर्ण, गुमराह करने वाला और मानहानिकारक बताया है। सुविज्ञ जो खुद को एक वकील बताते हैं उन्होंने इस नोटिस पर भी एक वीडियो बनाया और इसे ऑनलाइन शेयर किया।

नोटिस में क्या-क्या लगाया गया आरोप

नोटिस के अनुसार, वायरल वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन को कथित तौर पर इस तरह से तैयार किया गया था कि बातचीत के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सके और अभिनेता की छवि व प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके। इसमें इन दावों को आधारहीन और झूठा बताया गया है, और कहा गया है कि बिना ठोस सबूतों के ऐसे आरोप फैलाने से शाह रुख की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Suvigya Sharma (@ram.bhakt.suvi)

नोटिस में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 का भी उल्लेख किया गया है, जो मानहानि से संबंधित है। बताया गया है कि इसमें शर्मा से 48 घंटों के भीतर पांच मांगों को पूरा करने और उठाए गए कदमों की लिखित पुष्टि देने के लिए कहा गया है।

इस बीच, शाह रुख और अनंत अंबानी के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यूजर्स इसके संदर्भ को लेकर बहस कर रहे हैं। शाह रुख की कथित कानूनी टीम ने इस बातचीत को जिस तरह से पेश किया गया है, उस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये दावे भ्रामक और मानहानि करने वाले हैं।

हालांकि, इस कानूनी कार्रवाई की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- खुल गया शाह रुख खान की King का राज, ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान?

यह भी पढ़ें- Netflix पर फिर मचेगी बड़ी लूट, Jewel Thief 2 की तैयारी शुरू; सैफ अली खान-जयदीप अहलावत का कटा पत्ता!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।