विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahrukh Khan ने खुद खोला राज़, Zero फ्लॉप होने के बाद क्यों साइन नहीं की कोई फिल्म

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 09:45 AM (IST)

बॉलीवुड में शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

Shahrukh Khan ने खुद खोला राज़, Zero फ्लॉप होने के बाद क्यों साइन नहीं की कोई फिल्म
Shahrukh Khan ने खुद खोला राज़, Zero फ्लॉप होने के बाद क्यों साइन नहीं की कोई फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म 'जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। उसके बाद से उन्होंने एक भी फिल्म साइन नहीं की। यहां तक कि अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनाई जाने वाली फिल्म 'सारे जहां से अच्छा’ तक से उन्होंने अपने हाथ तक खींच लिए।

फिल्मी गलियारे में चर्चा गरम थी कि शाहरुख 'जीरो’ के पिटने से बेहद निराश हैं, जिसकी वजह से वह कोई फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब जाकर शाहरुख ने कोई फिल्म साइन न करने का राज खोला है। उन्होंने कहा, 'मैं इस वक्त किसी फिल्म में काम नहीं कर रहा हूं। आमतौर पर पर ऐसा होता है कि जब मेरी एक फिल्म खत्म होती है, तब दूसरी फिल्म में काम शुरू कर देता हूं। इस तरह मैं तीन-चार महीनों के लिए व्यस्त हो जाता हूं। लेकिन 'जीरो’ में काम करने के बाद मेरा दिल नहीं कह रहा है कि मैं अभी फिल्म करूं। मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानी सुननी चाहिए और अधिक से अधिक किताबें पढ़नी चाहिए।

‘मेरी बेटी कॉलेज जा रही है और बेटे की पढ़ाई खत्म होने वाली हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताऊं’। आपको बता दें कि हाल ही में फादर्स डे के मौके पर शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर लिखा था मुफासा और बेटे की टी-शर्ट पर लिखा था सिंबा। ये उनके डिज्नी की आने वाली लाइव-एक्शन फिल्म 'द लॉयन किंग’ के किरदार हैं, जिनके लिए दोनों डबिंग का काम करेंगे। इसके साथ ही शाहरुख मुंबई में 'टेड टॉक्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि बीच में खबर आई थी कि शाहरुख 'धूम 4’ में होंगे, पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।