विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान का यह वीडियो संभलकर देखिए, कहीं प्यार न हो जाए

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 11:44 AM (IST)

शाहरुख़, कटरीना और अनुष्का स्टारर फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

शाहरुख़ खान का यह वीडियो संभलकर देखिए, कहीं प्यार न हो जाए
शाहरुख़ खान का यह वीडियो संभलकर देखिए, कहीं प्यार न हो जाए

मुंबई। जी हां, शाहरुख़ खान खुद कह रहे हैं कि न तो वे स्वीट हैं, न क्यूट और न ही उन्हें गिटार बजाना आता है। वे इतना फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं कि कह रहे हैं कि सब उन्हें हेट करते हैं। कोई उन्हें पसंद नहीं करता। अरे रूकिए अब शाहरुख़ के फैंस तो यह सब पढ़कर जरूर नाराज हो जाएंगे। लेकिन माजरा क्या है आइए आपको बताते हैं। 

दरअसल, आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख़ खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ज़ीरो इन दिनों चर्चा में हैं। ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है जिसमें शाहरुख़ खान के किरदार की झलक दिखाई देती है। अब फिल्म का प्रोमो भी हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक बार फिर आपकी छोटी सी मुलाकात होती है बउआ सिंह। जी हां, अब आप समझ गए होंगे। यहां बात हो रही है फिल्म ज़ीरो के किरदार बउआ सिंह की जिसे शाहरुख़ खान निभा रहे हैं। शाहरुख़ खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रोमो शेयर किया है। वे लिखते हैं कि, बउआ सिंह की झलक जरा संभल कर देखना, कहीं देखते देखते प्यार न हो जाए। इस प्रोमो में एक बार फिर बउआ सिंह को देखा जा सकता है। लेकिन इस बार वे थोड़ा मायूस हैं। वे कह रहे हैं कि, उन्हें सब ना पसंद करते हैं। और वे न तो स्वीट हैं, क्यूट हैं और न ही उन्हें गिटार बजाना आता है। लेकिन आगे बउआ अपनी तारीफ करते हुए कहता है कि, हम जैसों से देख कर प्यार नहीं होता, देखते देखते हो जाता है। 

आपको बता दें कि, शाहरुख़ खान इस फिल्म में बौने की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए शाहरुख़ ने खूब मेहनत भी की है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो एक बार फिर शाहरुख़, कटरीना और अनुष्का एक साथ बिग स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट करने आ रहे हैं। इससे पहले यह तीनों एक साथ यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में नजर आए थे। 

फिल्म ज़ीरो इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर खास तौर पर शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर जारी किया गया था। करीब तीन मिनट 13 सेकेंड का ये ट्रेलर अॉडियंस ने पसंद किया। इस फिल्म को शाहरुख़ खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (गौरी खान) भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म ज़ीरो एक बौने की कहानी है और वो रोल शाहरुख़ खान फिल्म में कर रहे हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा है, एक साइंटिस्ट के रूप में दिव्यांग का किरदार निभा रही हैं जबकि कटरीना कैफ़ एक हीरोइन के रोल में हैं। फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही हैl

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: जानिए सांप स्पेशल एपिसोड में क्या-क्या हुआ और कौन है आस्तीन का सांप

यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने दिखलाई नन्हीं मेहमान की पहली झलक, रखा यह खूबसूरत नाम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।